Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सर्बानंद सोनोवाल ने तमिलनाडु के वीओसी बंदरगाह पर ग्रीन हाइड्रोजन पायलट परियोजना का शुभारंभ किया

सर्बानंद सोनोवाल ने तमिलनाडु के तूतीकोरिन में स्वतंत्रता सेनानी वीओ चिदंबरनार की 154वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया

Sarbananda Sonowal, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister of Ports Shipping and Waterways, Ministry of Ports Shipping and Waterways, Green Hydrogen Pilot Project
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तमिलनाडु , 05 Sep 2025

Last updated on: Sep 06, 2025, 15:18 IST

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री (एमओपीएसडब्ल्यू) श्री सर्बानंद सोनोवाल ने आज यहां वी.ओ. चिदंबरनार (वीओसी) बंदरगाह पर भारत का पहला पोर्ट-आधारित ग्रीन हाइड्रोजन पायलट परियोजना पर उद्घाटन किया, जो भारत के स्वच्छ ऊर्जा की यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

₹3.87 करोड़ की लागत से निर्मित 10 Nm³/घंटा क्षमता वाली इस पायलट सुविधा से ग्रीन हाइड्रोजन का उत्पादन होगा, जिसका उपयोग पोर्ट कॉलोनी में स्ट्रीट लाइटों और एक इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन को बिजली प्रदान करने में किया जाएगा। इस शुभारंभ के साथ, वीओसी पोर्ट देश का पहला हरित हाइड्रोजन उत्पादन करने वाला पोर्ट बन गया है।

श्री सोनोवाल ने ₹35.34 करोड़ की लागत से 750m³ क्षमता वाली एक पायलट हरित मेथनॉल बंकरिंग और ईंधन भरने की सुविधा की आधारशिला भी रखी। कांडला और तूतीकोरिन के बीच प्रस्तावित तटीय हरित शिपिंग गलियारा के इस पहल से वीओसी पोर्ट को दक्षिण भारत का एक प्रमुख हरित बंकरिंग केन्द्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

श्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा, “विकसित भारत 2047 का मिशन गति, पैमाना, स्थिरता और आत्मनिर्भरता का संगम है। आज शुरू की गई परियोजनाएं हजारों रोजगार उत्पन्न करेंगी, वैश्विक निवेश आकर्षित करेंगी और तमिलनाडु को भारत की आर्थिक आकांक्षाओं का प्रमुख भागीदार बनाएंगी। 

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के गतिशील नेतृत्व में हम वर्ष 2030 तक विश्व के शीर्ष 10 और वर्ष 2047 तक शीर्ष 5 जहाज़ निर्माण करने वाले देशों में शामिल होने के अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में निरंतर नए कदम बढ़ा रहे हैं।” अन्य परियोजनाओं में 400-KW की रूफटॉप सौर ऊर्जा संयंत्र का शुभारंभ किया गया, जिससे पोर्ट की रूफटॉप सोलर क्षमता बढ़कर 1.04-मेगावॉट तक पहुंच जाएगी, जो भारतीय बंदरगाहों में सबसे अधिक है। 

साथ ही ₹24.5-करोड़ की लागत से कोल जेट्टी-I को पोर्ट स्टैक यार्ड से जोड़ने वाला लिंक कन्वेयर शुरू किया गया है, जिससे दक्षता में 0.72-एमएमटीपीए की वृद्धि होगी। केंद्रीय मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने 6-मेगावॉट पवन ऊर्जा परियोजना, ₹90 करोड़ की मल्टी-कार्गो बर्थ, 3.37-किमी लंबी चार-लेन सड़क और तमिलनाडु समुद्री विरासत संग्रहालय की आधारशिला भी रखी।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि तमिलनाडु के तीन प्रमुख बंदरगाहों चेन्नई, कामराजार और वीओसी में सागरमाला के तहत परिवर्तनकारी विकास हुआ है।पिछले 11 वर्षों में ₹93,715 करोड़ लागत की 98 परियोजनाएं शुरू की गईं, जिनमें से 50 पहले ही पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने कहा, “यह एक अद्वितीय प्रगति है। 

सिर्फ इन बंदरगाहों के आधुनिकीकरण और क्षमता विस्तार के लिए ही ₹16,000 करोड़ से अधिक का निवेश किया गया है।” केंद्रीय मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने स्वतंत्रता सेनानी वी.ओ. चिदंबरनार की 154वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्री सोनोवाल कहा, “हम वीओसी की उस विरासत से गहराई से प्रेरित हैं, जिन्होंने शिपिंग के माध्यम से स्वदेशी भावना को जगाया। 

आज प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में, हम उस भावना को हरित ऊर्जा, नवाचार और आत्मनिर्भरता के साथ मजबूती प्रदान करते हुए शिपिंग और पोर्ट क्षेत्र को सशक्त बना रहे हैं।” मंत्री जी ने तमिलनाडु और थूथुकुडी के लोगों को उनके पूरे समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। 

श्री सोनोवाल ने कहा, “हम यहां जो भी परियोजनाएं अपना रहे हैं, आप लोगों के विश्वास और सहयोग से हम उन्हें समय पर पूरा कर पा रहे हैं। मंत्रालय इसी तरह कार्य कर रहा है गति, पैमाना और भारत के विकास की प्रतिबद्धता के साथ।” इस कार्यक्रम में आउटर हार्बर परियोजना के लिए रेल संपर्क के लिए वीओसी पोर्ट और आईपीआरसीएल के बीच और बंदरगाह पर हरित गतिशीलता पहलों को लागू करने के लिए एनटीपीसी के साथ समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए गए।

इस कार्यक्रम के दौरान वीओसी पोर्ट और आईपीआरसीएल के बीच आउटर हार्बर परियोजना हेतु रेल संपर्क के लिए, तथा एनटीपीसी के साथ पोर्ट में हरित गतिशीलता पहलों को लागू करने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर मंत्री जी के साथ मंत्रालय के सचिव श्री टीके रामचंद्रन और मंत्रालय एवं तमिलनाडु सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

Tags: Sarbananda Sonowal , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of Ports Shipping and Waterways , Ministry of Ports Shipping and Waterways , Green Hydrogen Pilot Project

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD