Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

मान सरकार की जनकल्याणकारी राजनीति और सेवा मिशन से उत्साहित होकर संगठनों ने बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया – धालीवाल

धालीवाल और अनमोल गगन मान ने बाढ़ पीड़ितों में फोल्डिंग खाट, तिरपाल आदि से भरी 5 गाड़ियां राहत सामग्री बांटी

Kuldeep Singh Dhaliwal, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Anmol Gagan Mann, Anmol Gagan Maan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर/अजनाला , 05 Sep 2025

Last updated on: Sep 05, 2025, 17:50 IST

आज हलका विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री पंजाब श्री कुलदीप सिंह धालीवाल और खड़ड़ हलके की विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान, रावी दरिया की बाढ़ से प्रभावित और अब भी पानी में आधे डूबे गांव कल्लोमाहल, सुल्तानमाहल और दहूरियां में बाढ़ पीड़ितों का हाल-चाल लेने ट्रैक्टर पर बैठकर पहुंचे। उन्होंने पीड़ितों से हमदर्दी जताई और भरोसा दिलाया कि मुख्यमंत्री पंजाब श्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली सरकार पीड़ितों के पुनर्वास और फसलें, घर, पशु व मानव जीवन की हानि का उचित मुआवजा देने के लिए वचनबद्ध है।

इस मौके पर अनमोल गगन मान अपने समर्थकों के साथ 5 गाड़ियों में फोल्डिंग खाट, तिरपाल, मच्छरदानियां, दरियां, पशुओं का चारा, टॉर्च, ऑडोमॉस, मोमबत्तियां, साथ ही चीनी, चाय आदि घरेलू जरूरत का सामान लेकर पहुंचीं, जिन्हें धालीवाल और मान ने सेवा भाव से बिना किसी जाति या राजनीतिक भेदभाव के प्रभावित गांवों में वितरित किया।

बातचीत के दौरान धालीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री पंजाब श्री भगवंत सिंह मान समेत पार्टी की पूरी नेतृत्व टीम ने सत्ता के कार्यकाल के दौरान सांप्रदायिक नफरत और तुच्छ राजनीति को छोड़कर जनकल्याणकारी मिशन अपनाया। मुफ्त बिजली, मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं, पंजाब की 3 करोड़ आबादी को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आदि सुविधाओं को पार्टी ने अपना केंद्रीय मिशन बनाया।

इसी का असर है कि देश की अन्य राष्ट्रीय पार्टियों को भी अपनी राजनीति का केंद्र जनकल्याणकारी योजनाओं को बनाना पड़ा।उन्होंने कहा कि जब पंजाब प्राकृतिक आपदा बाढ़ की चपेट में आया, तो आप पार्टी की सेवा और राजनीति से प्रभावित होकर पंजाब के सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक संगठन भी पीड़ितों तक राहत सामग्री पहुंचाने में जुट गए।धालीवाल ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले दो हफ्तों से बाढ़ की त्रासदी झेल रहे पंजाबियों के लिए अब तक कोई राहत पैकेज घोषित नहीं किया है।

जबकि असल में जमीनी राहत देने की प्राथमिक जिम्मेदारी केंद्र की होती है, लेकिन वह इसे राज्यों पर छोड़कर खुद को मुक्त समझ रही है।उन्होंने कहा कि 2021-22 में जब पंजाब और बिहार में भयानक बाढ़ आई थी, तब केंद्र ने बिहार को बड़ा आर्थिक पैकेज दिया लेकिन पंजाब को नजरअंदाज कर दिया। 2023 में आई बाढ़ का जायजा लेने केंद्र की कई विभागीय टीमें पंजाब आई थीं, रिपोर्ट भी दी गई, लेकिन फिर भी न तो विशेष पैकेज दिया गया और न ही फसल नुकसान के मुआवजे में कोई बढ़ोतरी की गई।

धालीवाल ने भावुक होकर कहा कि हाल ही में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंजाब के प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करके माना कि फसलें पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं। केंद्र की टीमों ने भी यह रिपोर्ट दी है। लेकिन फिर भी केंद्र सरकार पंजाब के साथ सौतेली मां जैसा व्यवहार कर रही है और अब तक फसल नुकसान के लिए 80 हजार रुपये प्रति एकड़, खेती मज़दूरों के लिए 1-1 लाख रुपये, मरे पशुओं के लिए 1-1 लाख रुपये और बाढ़ में मृत व्यक्तियों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये का राहत फंड जारी नहीं किया।

 

Tags: Kuldeep Singh Dhaliwal , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Anmol Gagan Mann , Anmol Gagan Maan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD