Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने गुरुद्वारा नाडा साहिब में मत्था टेका

मदर टेरेसा साकेत ऑर्थोपेडिक अस्पताल का किया निरीक्षण

Prof Ashim Kumar Ghosh, Haryana, Haryana Governor, Panchkula
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पंचकूला , 31 Aug 2025

Last updated on: Sep 03, 2025, 11:08 IST

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने रविवार को अपनी पत्नी श्रीमती मित्रा घोष के साथ पंचकूला स्थित प्रसिद्ध गुरुद्वारा नाडा साहिब में मत्था टेका और उसके बाद मदर टेरेसा साकेत ऑर्थोपेडिक अस्पताल का निरीक्षण किया। राज्यपाल प्रोफ़ेसर घोष ने गुरुद्वारा नाडा साहिब के दर्शन करने उपरांत कहा कि इस  ऐतिहासिक और पवित्र गुरुद्वारा नाडा साहिब के दर्शन करके उन्हें अत्यंत सम्मान और सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

उन्होंने गरीबों के उत्थान के लिए गुरुद्वारा प्रबंधन के प्रयासों की भी सराहना की और जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए 1 लाख रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की। इस दौरान राज्यपाल ने समिति को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया तथा सिख समुदाय के साहस और सर्वोच्च बलिदान की सराहना की। गुरुद्वारा प्रबंधन समिति ने इस अवसर पर राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और उनकी पत्नी को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त निशा यादव, पुलिस उपायुक्त सृष्टि गुप्ता, हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के अध्यक्ष जगदीश सिंह झिंडा, धार्मिक नेता बलजीत सिंह दादूवाल, गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के सदस्य स्वर्ण सिंह बंगा टिब्बा, गुरुद्वारे के मुख्य ग्रंथी जगजीत सिंह और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।इसके पश्चात राज्यपाल ने मदर टेरेसा साकेत ऑर्थोपेडिक अस्पताल का दौरा कर वहां की चिकित्सा सेवाओं का निरीक्षण किया। 

उन्होंने हड्डी रोग उपचार, पुनर्वास और आघात प्रबंधन में अपनाई जा रही उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाओं की सराहना की। राज्यपाल ने अस्पताल प्रशासन से चिकित्सा उपकरणों, बुनियादी ढाँचे और विशेषज्ञ सेवाओं की जानकारी प्राप्त की और आउटरीच कार्यक्रमों को मज़बूत करने पर बल दिया ताकि समाज के वंचित वर्गों तक भी विशिष्ट हड्डी रोग की देखभाल पहुँच सके। 

उन्होंने डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मचारियों के समर्पण की प्रशंसा करते हुए अस्पताल को राजभवन की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।अस्पताल निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य महानिदेशक मनीष बंसल, अस्पताल निदेशक रानी सिंह, डॉ. डी.के. नागपाल, डॉ. सौरभ सहित अन्य अधिकारी और चिकित्सक मौजूद रहे।

 

Tags: Prof Ashim Kumar Ghosh , Haryana , Haryana Governor , Panchkula

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD