Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

'पुतिन की कार में पीएम मोदी', चीन के सोशल मीडिया और सर्च इंजन पर छाई तस्वीर

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, Vladimir Putin, Shanghai Cooperation Organisation, SCO, SCO Summit, 25th SCO Summit
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 Sep 2025

Last updated on: Sep 02, 2025, 16:37 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की नजदीकी सोमवार को चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रही। इसने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन की अन्य बड़ी खबरों को पीछे छोड़ दिया। सुबह के समय चीन के सबसे बड़े सोशल मीडिया मंच वीबो पर नंबर-वन ट्रेंड था "मोदी टेक्स पुतिन कार।

"वहीं देश के प्रमुख सर्च इंजन बायडू पर सबसे ज़्यादा सर्च टॉपिक था- "मोदी और पुतिन गले मिले और हाथ में हाथ डालकर बातें की।" ये ट्रेंट तब और बढ़ गए जब खबर आई कि राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी का करीब 10 मिनट तक इंतजार किया  ताकि दोनों नेता एससीओ सम्मेलन स्थल से अपनी द्विपक्षीय बैठक स्थल तक एक साथ जा सकें।

वीबो को चीन में एक्स (पूर्व में ट्विटर) की तरह माना जाता है, जो ट्रेंडिंग बातचीत, छोटे मैसेज, वीडियो और रीयल-टाइम सर्च के लिए एक प्रमुख प्लेटफॉर्म है। बायडू चीन का सबसे लोकप्रिय सर्च इंजन है। इन दोनों प्लेटफॉर्म्स पर मोदी-पुतिन की दोस्ती को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। 

कई यूजर्स ने इसे भारत-रूस के बीच "विशेष मित्रता" का प्रतीक बताया। इस बीच, प्रधानमंत्री मोदी ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की 25वीं बैठक में भाग लेने के बाद तियानजिन की अपनी दो दिवसीय यात्रा संपन्न की। उन्होंने एससीओ में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग समेत कई विश्व नेताओं से मुलाकात की।

भारत लौटने से पहले मोदी ने एक्स पर लिखा, "चीन की यात्रा सफल रही। यहां एससीओ शिखर सम्मेलन में शामिल हुआ और कई नेताओं से मुलाकात की। साथ ही प्रमुख वैश्विक मुद्दों पर भारत के रुख पर भी जोर दिया। इस शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए राष्ट्रपति शी जिनपिंग, चीनी सरकार और लोगों का आभार।"

एससीओ बैठक में पीएम मोदी ने भारत की सोच को तीन स्तंभों पर आधारित बताया सुरक्षा, संपर्क और अवसर। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ सामूहिक कदम उठाने, वैश्विक शासन में सुधार पर सहयोग बढ़ाने और स्टार्ट-अप, युवाओं व सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए अधिक अवसर देने की आवश्यकता पर जोर दिया। बैठक का समापन तियानजिन घोषणा के साथ हुआ और किर्गिस्तान को एससीओ की अगली अध्यक्षता सौंपी गई।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Vladimir Putin , Shanghai Cooperation Organisation , SCO , SCO Summit , 25th SCO Summit

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD