Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अमित शाह ने जम्मू में आयोजित एक बैठक में जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

गृह मंत्री ने श्री अमरनाथजी यात्रा, 2025 को शांतिपूर्वक आयोजित करने के लिए केन्द्रशासित प्रदेश प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की सराहना की

Amit Shah, Union Home Minister, BJP, Bharatiya Janata Party, Minister of Cooperation, Manoj Sinha, Omar Abdullah, Atal Dulloo
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 01 Sep 2025

Last updated on: Sep 02, 2025, 12:17 IST

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज जम्मू में आयोजित एक बैठक में जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। इस बैठक में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा, केन्द्रीय गृह सचिव, निदेशक (आईबी), जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव और डीजीपी, केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के प्रमुख और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री ने श्री अमरनाथजी यात्रा, 2025 को शांतिपूर्वक आयोजित करने के लिए केन्द्रशासित प्रदेश प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पॉलिसी पर जोर दिया। 

गृह मंत्री ने सभी सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने और जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को समाप्त करने के लिए समन्वित रूप से कार्य करने का निर्देश दिया। श्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में हाल में अचानक आई बाढ़ के बाद राहत और बचाव कार्य में सभी सुरक्षा बलों द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की, जिससे कई लोगों की जान बचाई गई। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में प्राकृतिक आपदाओं के प्रबंधन में केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) के पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया।

 

Tags: Amit Shah , Union Home Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , Minister of Cooperation , Manoj Sinha , Omar Abdullah , Atal Dulloo

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD