Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अमरप्रीत कौर संधू रात में राहत शिविर का किया निरीक्षण

राहत शिविरों में 1201 लोग पहुँचे

Amarpreet Kaur Sandhu, DC Fazilka, Fazilka, Deputy Commissioner Fazilka
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फाजिल्का , 31 Aug 2025

Last updated on: Sep 01, 2025, 18:24 IST

फाजिल्का की डिप्टी कमिश्नर अमरप्रीत कौर संधू की देखरेख में जिले में राहत कार्य तेज़ी से चल रहे हैं। डिप्टी कमिश्नर स्वयं लगातार दौरे कर हर स्थिति पर नज़दीकी नज़र रख रही हैं। बीती रात उन्होंने लाधूका राहत शिविर का दौरा कर वहाँ रह रहे लोगों से बातचीत की।

उन्होंने बताया कि शिविरों में रह रहे लोगों को भोजन, लंगर, सूखा राशन, पशुओं के लिए चारा, कैटल  फीड और तूड़ी सहित हर प्रकार की सहायता पहुँचाई जा रही है। प्रत्येक शिविर में स्वास्थ्य विभाग और पशुपालन विभाग के डॉक्टरों की टीमें तैनात हैं। 

जिले में चल रहे 7 राहत शिविरों के लिए एक-एक वरिष्ठ अधिकारी को कैंप इंचार्ज नियुक्त किया गया है। इस मौके पर एसडीएम वीरपाल कौर और एसडीओ मनप्रीत कंबोज भी उनके साथ मौजूद थे। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जिले की लगभग 21,562 आबादी बाढ़ से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित हुई है। 

अब तक 2,049 लोगों को प्रशासन ने बाढ़ग्रस्त गाँवों से सुरक्षित निकाला है, जिनमें से 1,201 लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं। जिले में अब तक 4,558 राशन किटें वितरित की जा चुकी हैं। इसके अतिरिक्त 2,017 बैग कैटल  फीड और 968 क्विंटल हरा चारा बाँटा गया है। 

राहत कार्यों में एनडीआरएफ की 2 टीमें और आर्मी की 1 टीम सक्रिय रूप से लगी हुई हैं। उन्होंने बताया कि पूरा जिला प्रशासन फील्ड में रहकर लगातार राहत पहुँचाने में जुटा हुआ है। बीती रात भी प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गाँव मुहार जमशेर से रात 2 बजे एक महिला को सिविल अस्पताल पहुँचाया, जो अब पूरी तरह स्वस्थ है।

दूसरी ओर, एडीसी (जनरल) डॉ. मन्दीप कौर ने भी मौजम राहत शिविर का रात्रि समय पर दौरा कर वहाँ रह रहे लोगों का हालचाल जाना और उपलब्ध कराई जा रही सहायता का निरीक्षण किया। इस अवसर पर एसीजी अमनदीप सिंह मावी भी उनके साथ उपस्थित थे।

 

Tags: Amarpreet Kaur Sandhu , DC Fazilka , Fazilka , Deputy Commissioner Fazilka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD