Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

बिहार फाउंडेशन और पूर्वाचंल वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 100 से अधिक लोगों ने किया रक्तदान

Satnam Singh Sandhu, Chandigarh University, Gharuan, Chandigarh University Gharuan, Chandigarh Group Of Colleges, CGC Gharuan, Bihar Foundation, Blood Donation Camp
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 31 Aug 2025

Last updated on: Sep 01, 2025, 17:58 IST

बिहार फाउंडेशन (पंजाब एवं चंडीगढ़ चैप्टर) और पूर्वांचल वेलफेयर एसोसिएशन, चंडीगढ़ द्वारा पंजाब नेशनल बैंक के सहयोग से रविवार को सेक्टर 35 स्थित गुरुद्वारा के निकट सामुदायिक केंद्र में एक रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस शिविर में 100 से अधिक लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया। 

एकत्रित रक्त को प्रमाणित ब्लड बैंकों के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों तक पहुँचाया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सतनाम सिंह संधू, राज्यसभा सांसद एवं चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के चांसलर रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा,"रक्तदान मानवता की सर्वोच्च सेवा है। यह न जाति देखता है, न धर्म – यह केवल जीवन देता है। 

बिहार फाउंडेशन एवं पूर्वांचल वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा समाज को एकजुट कर इस पुण्य कार्य को अंजाम देना वास्तव में सराहनीय है।" इस अवसर पर डॉ. रूपेश कुमार सिंह, अध्यक्ष, बिहार फाउंडेशन (पंजाब एवं चंडीगढ़ चैप्टर), ने भी जनभागीदारी की प्रशंसा करते हुए कहा, "जब समाज एक उद्देश्य के लिए एकजुट होता है, तो रक्तदान जैसा सरल कार्य भी मानवता का सशक्त प्रतीक बन जाता है। 

आज दिया गया प्रत्येक रक्त की बूंद, किसी के लिए जीवन की आशा है।" शिविर में कई अन्य सम्मानित अतिथियों की भी उपस्थिति रही, जिन्होंने इस सामाजिक पहल को अपना समर्थन दिया। बिहार फाउंडेशन से पल्लव सिंह (कोषाध्यक्ष एवं अध्यक्ष), तथा सुबोध सिंह (सदस्य) उपस्थित रहे। पूर्वांचल वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से डी.के. सिंह (अध्यक्ष), यू.के. सिंह (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), और राजेन्द्र सिंह (अध्यक्ष, चंडीगढ़ इकाई) मौजूद रहे। 

इसके अतिरिक्त भोला राय, पंकज यादव, एवं अजीत पांडे (निदेशक, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय) भी उपस्थित रहे। चंडीगढ़ नगर निगम के पूर्व उपमहापौर अनिल दुबे एवं वरिष्ठ उपमहापौर जसवीर सिंह बंटी ने भी इस कार्यक्रम में भाग लेकर इसका उत्साहवर्धन किया। शिविर की सफलता में स्थानीय स्वयंसेवकों, संस्थाओं और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सराहनीय रही। 

आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, सहयोगी संगठनों और मीडिया प्रतिनिधियों का दिल से धन्यवाद किया। यह सामूहिक प्रयास हमें यह याद दिलाता है कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी से ही हम एक स्वस्थ, सशक्त और सहृदय समाज की ओर अग्रसर हो सकते हैं।

बिहार फाउंडेशन, बिहार सरकार की एक पहल है, जिसका उद्देश्य प्रवासी बिहारी समुदाय के कल्याण और विकास के लिए कार्य करना है। इसका उद्देश्य प्रवासी बिहारी समुदाय के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करना, बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना और बिहार से बाहर रहने वाले लोगों को एकजुट करना है।

 

Tags: Satnam Singh Sandhu , Chandigarh University , Gharuan , Chandigarh University Gharuan , Chandigarh Group Of Colleges , CGC Gharuan , Bihar Foundation , Blood Donation Camp

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD