Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

डॉ. बलजीत कौर ने फाज़िल्का पहुँचकर स्वयं बाँटी राहत सामग्री

बुजुर्ग आश्रम बाढ़ पीड़ित बुजुर्गों के लिए खोले

Dr Baljit Kaur, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फाज़िल्का , 31 Aug 2025

Last updated on: Sep 01, 2025, 17:47 IST

कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आज फाज़िल्का ज़िले के गाँव नूर शाह के पास चंद भान ड्रेन के पास  बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलकर स्वयं राहत सामग्री बाँटी और उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरे के दौरान फाज़िल्का के विधायक नरिंदरपाल सिंह सवना और अबोहर के पूर्व विधायक अरुण नारंग भी उनके साथ मौजूद रहे।

बातचीत करते हुए डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है और राहत कार्यों के लिए फंड की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि फाज़िल्का हलके में अब तक 70 लाख रुपये से अधिक की राहत सामग्री वितरित की जा चुकी है, जिसमें 4558 राशन किटें और 2017 बैग कैटल फ़ीड शामिल हैं। महिलाओं के लिए सेनेटरी पैड और मच्छरदानियों का भी वितरण किया गया है।

डॉ. बलजीत कौर ने आगे बताया कि बुजुर्ग आश्रम बाढ़ प्रभावित बुजुर्गों के लिए खोले गए हैं और राहत कैंपों में लोगों को हर सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। दिव्यांग व्यक्तियों को विशेष प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित स्थानों पर भेजने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि बारिश का पानी घटने के बाद गिरदावरी करवा कर नुकसान की पूरी भरपाई की जाएगी।

दौरे से पहले मंत्री ने जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स में डिप्टी कमिश्नर अमरप्रीत कौर संधू और अन्य अधिकारियों के साथ राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने वॉलंटियरों से भी मुलाकात की और कहा कि इस संकट की घड़ी में सभी मिलकर बाढ़ पीड़ितों का हौसला बनाएँगे। गाँव नूर शाह के दौरे के दौरान डॉ. बलजीत कौर और विधायक नरिंदरपाल सिंह सवना ने बाँध किनारे बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ लंगर छकाया।

 

Tags: Dr Baljit Kaur , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD