Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की

 

एयर मार्शल विजय कुमार गर्ग ने नई दिल्ली के प्रह्लादपुर स्थित वायु सेना स्टेशन का दौरा किया

Military, Indian Air Force, Air Marshal Vijay Kumar Garg, Air Force Station Prahladpur, New Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 30 Aug 2025

Last updated on: Sep 01, 2025, 13:36 IST

एयर मार्शल विजय कुमार गर्ग, एवीएसएम वीएसएम, एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, मेंटेनेंस कमांड, भारतीय वायु सेना ने वायु सेना परिवार कल्याण संघ (क्षेत्रीय) की अध्‍यक्ष श्रीमती रितु गर्ग के साथ 29 अगस्त 2025 को नई दिल्ली के प्रहलादपुर स्थित वायु सेना स्टेशन का दौरा किया। 

उनका स्वागत ग्रुप कैप्टन लोकेश कुमार मिश्रा वीएसएम, स्टेशन कमांडर और वायु सेना परिवार कल्याण संघ (स्थानीय) की अध्‍यक्ष श्रीमती ऋचा मिश्रा ने किया। इस यात्रा के दौरान, एयर मार्शल गर्ग को एवियोनिक्स और ग्राउंड सपोर्ट उपकरणों के लॉजिस्टिक्स प्रबंधन में डिपो की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। 

उन्हें जारी इंडक्शन, ओवरहाल और स्टॉकहोल्डिंग कार्यों के बारे में भी जानकारी दी गई। आधुनिकीकरण और दक्षता के महत्व को रेखांकित करते हुए, एयर मार्शल गर्ग ने डिपो में प्रक्रियाओं को और बेहतर बनाने के लिए रणनीति बनाने और उपायों को लागू करने की आवश्यकता पर बल दिया। 

उन्होंने डिपो कर्मियों की उनके समर्पण, व्यावसायिकता और उल्लेखनीय योगदान, विशेष रूप से गणतंत्र दिवस परेड की झांकी तैयार करने में उनकी सक्रिय भूमिका की सराहना की - जो एक अत्यंत राष्ट्रीय और संगठनात्मक महत्व का प्रयास है। इस अवसर पर, श्रीमती रितु गर्ग ने डिपो के वायु सेना स्कूल का दौरा किया। 

संगिनियों से परस्‍पर बातचीत करते हुए, उन्होंने उन्हें एएफएफडब्ल्यूए द्वारा शुरू की गई विभिन्न कल्याणकारी और कौशल विकास पहलों से सक्रिय रूप से लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने दोहराया कि एएफएफडब्ल्यूए संगिनियों के बीच एकता, मित्रता और आपसी सहयोग को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जिससे वायु सेना परिवारों के समग्र कल्याण में उल्‍लेखनीय योगदान मिलता है।

 

Tags: Military , Indian Air Force , Air Marshal Vijay Kumar Garg , Air Force Station Prahladpur , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD