Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

राहत सामग्री से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं तक-हर पल बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी मान सरकार

बाढ़ पीड़ितों के दुख साझा करने के लिए पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरी सरकारी मशीनरी

Aman Arora, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab,Government of Punjab, Punjab Government, Lal Chand Kataruchakk, Dr Balbir Singh, Gurmeet Singh Khudian
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 30 Aug 2025

Last updated on: Sep 01, 2025, 11:49 IST

पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पंजाब सरकार, आम लोगों और विभिन्न संस्थाओं द्वारा राहत सामग्री लगातार भेजी जा रही है। प्रभावित इलाकों के लोगों की हर तरह की ज़रूरत को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। लोगों के सहयोग से राज्य सरकार की पूरी मशीनरी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दिन-रात एक कर रही है।

पंजाब के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने शनिवार को सुनाम से राहत सामग्री से भरे 11 ट्रक पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए रवाना किए। इन ट्रकों में बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए राशन किटें, खाने-पीने की वस्तुएं और पशुओं के लिए चारा समेत ज़रूरी सामान शामिल था।वहीं, पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने फाज़िल्का ज़िले के दौरे के दूसरे दिन ज़िला प्रशासन के साथ बाढ़ राहत प्रबंधों की समीक्षा की। 

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा ज़िले में बाढ़ प्रभावित परिवारों को राशन वितरण का पहला चरण पूरा कर लिया गया है और अब दूसरे चरण में फिर से प्रभावित परिवारों तक राशन किटें भेजी जाएंगी। उन्होंने बताया कि पहले चरण में 3835 परिवारों को राशन किटें वितरित की गईं और मवेशियों के लिए चारा भी उपलब्ध कराया गया।

उन्होंने कहा कि राहत शिविरों में आए लोगों की हर तरह से मदद की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा पत्तन पोस्ट, कांवां वाली पत्तन और अत्तू वाला पुल पर 24 घंटे के लिए मेडिकल टीमें तैनात की गई हैं। गांवों में पीने के पानी की लगातार सैंपलिंग की जा रही है और नमूने जांच के लिए चंडीगढ़ की प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक 1500 मरीजों की जांच कर आवश्यक दवाइयां निःशुल्क दी गई हैं, जबकि पशुपालन विभाग की 14 टीमें भी ज़िले में सक्रिय हैं।

इस अवसर पर कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने भी बारिश के बीच फाज़िल्का के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने गांव घूरका के बाढ़ प्रभावित लोगों से बातचीत की और आश्वासन दिया कि पंजाब सरकार इस कठिन घड़ी में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।जेल और परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने ज़िला तरनतारन के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया, स्थिति का जायज़ा लिया और राहत कार्यों का नेतृत्व किया। 

भुल्लर ने गांव कोट बुड्ढा, भोजोके, झुग्गियां पीर बख्श, रादलके, राम सिंह वाला, सभरा और रसूलपुर सहित धुंसी बांध से लगे कई गांवों में सूखा राशन, पीने का पानी, ज़रूरी खाद्य सामग्री और पशुओं के लिए चारा, फ़ीड तथा चोकर वितरित किया। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि कोई भी परिवार राशन से वंचित नहीं रहेगा।

कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क और डॉ. बलबीर सिंह ने भोआ के बमियाल क्षेत्र और नरोट जैमल सिंह के बाढ़ प्रभावित विभिन्न गांवों का दौरा किया और रावी नदी का भी जायज़ा लिया। इनमें नरोट जैमल सिंह, जैदपुर, बमियाल, भगवाल, कोहलियां अड्डा आदि शामिल थे। इस अवसर पर सरना से विभिन्न क्षेत्रों के लिए राशन से भरे वाहन भी रवाना किए गए।डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा रोज़ाना लगभग 27 मेडिकल कैंप लगाए जा रहे हैं और करीब 500-600 लोग रोज़ इन कैंपों से लाभ उठा रहे हैं।

 

Tags: Aman Arora , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Lal Chand Kataruchakk , Dr Balbir Singh , Gurmeet Singh Khudian

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD