Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

बाढ़ प्रभावित परिवारों को राशन वितरण का दूसरा चरण शुरू – तरुणप्रीत सिंह सौंद

Tarunpreet Singh Sond, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Narinder Pal Singh Sawna, Amarpreet Kaur Sandhu, DC Fazilka, Fazilka, Deputy Commissioner Fazilka
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फाजिल्का , 30 Aug 2025

Last updated on: Aug 30, 2025, 18:28 IST

पंचायत मंत्री श्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने आज फाजिल्का जिले के दौरे के दौरान बताया कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार बाढ़ प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता पहुँचा रही है। उन्होंने कहा कि जिले में राशन वितरण का पहला चरण पूरा हो चुका है, जिसमें 3835 परिवारों को राशन किटें और कैटल फीड दी गई। अब दूसरे चरण में भी प्रभावित परिवारों तक राशन पहुँचाया जा रहा है।

कैबिनेट मंत्री ने जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जिले के 20 गाँव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं, जिनमें लगभग 13,289 लोग और 8383 पशु प्रभावित हुए। प्रशासन की ओर से NDRF और सेना की टीमें लगातार राहत कार्यों में लगी हुई हैं और अब जिले में NDRF की एक और टीम तैनात की गई है। इसके बाद जिले में राहत कार्यों में लगी नावों की संख्या बढ़कर 23 हो जाएगी।

उन्होंने जानकारी दी कि जिले में इस समय 8 राहत कैंप सक्रिय हैं, जिनमें 662 लोग और 384 पशु रखे गए हैं। पंजाब सरकार द्वारा इन कैंपों में प्रभावित लोगों को हर सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। श्री सौंद ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा पत्तन पोस्ट, कांवां वाली पत्तन और अत्तु वाला पुल पर 24 घंटे मेडिकल टीमें तैनात की गई हैं। इसके अलावा राहत कैंपों में भी 24 मेडिकल टीमें सक्रिय हैं। 

अब तक हड़ के दौरान 4 लोग दीवार गिरने से घायल हुए, 1 व्यक्ति को करंट लगा और 1 बच्चा पानी में गिरा था, जिन्हें सुरक्षित बचा लिया गया और उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। इसी दौरान 4 महिलाओं की डिलीवरी भी हुई जिनके घर प्रभावित इलाकों में थे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक 1500 मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाइयाँ मुफ्त दी गईं, जबकि पशुपालन विभाग की 14 टीमें भी सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि रेस्क्यू टीमों ने अब तक 2000 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला है और प्रभावित गाँवों में 2300 बैग कैटल फीड भेजे गए हैं। जालालाबाद हलके के कुछ गाँवों में भी पानी का असर आया है, लेकिन यहाँ की स्थिति फाजिल्का की तुलना में बेहतर है। यहाँ भी राशन किटें और तिरपालें वितरित की गई हैं।

इस मौके पर फाजिल्का के विधायक श्री नरिंदर पाल सिंह सवना ने कहा कि जिला प्रशासन हर ज़रूरतमंद तक राहत सामग्री पहुँचा रहा है। फाजिल्का की डिप्टी कमिश्नर अमरप्रीत कौर संधू और एसएसपी गुरमीत सिंह ने कैबिनेट मंत्री को चल रहे राहत कार्यों की जानकारी दी।

इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर डॉ. मनीदीप कौर, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर विकास सुभाष चंद्र, एसडीएम वीरपाल कौर, सहायक कमिश्नर जनरल अमनदीप सिंह मावी, जिला प्रधान उपकार सिंह जाखड़, मार्केट कमेटी के चेयरमैन परमजीत सिंह नूरशाह भी उपस्थित थे।

 

Tags: Tarunpreet Singh Sond , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Narinder Pal Singh Sawna , Amarpreet Kaur Sandhu , DC Fazilka , Fazilka , Deputy Commissioner Fazilka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD