Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अन्नपूर्णा देवी ने महिलाओं और बच्चों को सशक्त बनाने के लिए एसपीएनआईडब्ल्यूसीडी डिजिटल पोर्टल लॉन्च किया

Annpurna Devi, Bharatiya Janata Party, BJP, Savitribai Phule National Institute of Women and Child Development, SPNIWCD
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 29 Aug 2025

Last updated on: Aug 30, 2025, 15:28 IST

भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के तत्वावधान में स्वायत्त संगठन, सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय महिला एवं बाल विकास संस्थान ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.spniwcd.wcd.gov.in आरंभ की है। यह प्रशिक्षण के डिजिटलीकरण और डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर शिक्षण सामग्री और वीडियो सुलभ कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। 

इस वेबसाइट का औपचारिक शुभारंभ 29 अगस्त 2025 को दोपहर 12:30 बजे महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने किया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि इस वेबसाइट का शुभारंभ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी मार्गदर्शन में, महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने के लिए मंत्रालय की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। 

प्रधानमंत्री मोदी 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए डिजिटलीकरण को आधारशिला के रूप में महत्व दे रहे हैं। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि यह पोर्टल ज्ञान, अनुसंधान और संसाधनों के प्रसार के लिए महत्वपूर्ण मंच के रूप में कार्य करेगा, जिससे नागरिक-केंद्रित शासन को मजबूती मिलेगी।

सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय महिला एवं बाल विकास संस्थान (एसपीएनआईडब्ल्यूसीडी) का डिजिटल पोर्टल पहुँच और उपयोगकर्ता अनुभव को बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन की गई कई विशेषताओं से सुसज्जित है। यह ई-लर्निंग मॉड्यूल प्रदान करता है जो उपयोगकर्ताओं को अपनी गति से अपने कौशल और ज्ञान को निखारने में सक्षम बनाता है, साथ ही सुरक्षित भंडारण, त्वरित पुनर्प्राप्ति और महत्वपूर्ण दस्तावेजों व शोध सामग्रियों तक आसान पहुँच के लिए ई-आर्काइव और एकीकृत डिजिटल लाइब्रेरी भी प्रदान करता है। 

यह रीयल-टाइम डेटा के लिए डैशबोर्ड प्रशिक्षण कार्यक्रमों, योजनाओं और संस्थागत गतिविधियों पर लाइव अपडेट प्रदान करता है, जबकि ऑनलाइन पंजीकरण और अपॉइंटमेंट प्रणाली बाल मार्गदर्शन केंद्र (सीजीसी), बाल मार्गदर्शन और परामर्श में उन्नत डिप्लोमा (एजीएससी), राष्ट्रीय सांप्रदायिक सद्भाव और एनसीएफ के तहत सेवाओं तक पहुँच को आसान बनाती है। 

इस प्लेटफ़ॉर्म में निरंतर सुधार के लिए उपयोगकर्ता सुझावों को प्राप्त करने के लिए इंटरैक्टिव फीडबैक तंत्र और नया, उपयोगकर्ता-अनुकूल डिज़ाइन शामिल है जो सभी के लिए सहज नेविगेशन सुनिश्चित करता है। इसके अलावा, इसमें मिशन शक्ति, मिशन वात्सल्य, मिशन सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0 को कवर करने वाले संसाधनों का व्यापक भंडार है, साथ ही बाल संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा, पोषण और सांख्यिकीय आंकड़ों पर समर्पित अनुभाग भी हैं।

इस पहल ने सरकार के इस संकल्प की पुष्टि की है कि महिला एवं बाल विकास से संबंधित जानकारी और सेवाएँ सभी के लिए सुलभ हों, जिससे समावेशी, सशक्त और डिजिटल रूप से सक्षम विकसित भारत के निर्माण में योगदान मिले।

 

Tags: Annpurna Devi , Bharatiya Janata Party , BJP , Savitribai Phule National Institute of Women and Child Development , SPNIWCD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD