Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

शिवराज सिंह चौहान मैसूर में सुत्तूर मठ में आयोजित समारोह में शामिल हुए

जगद्गुरु डॉ. शिवरात्रि राजेंद्र महास्वामी जी की 110वीं जयंती के उपलक्ष्य में हुआ समारोह का आयोजन

Shivraj Singh Chouhan, Shivraj Chauhan, BJP, Bharatiya Janata Party, Mysuru, Karnataka
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मैसूर (कर्नाटक) , 29 Aug 2025

Last updated on: Aug 30, 2025, 13:43 IST

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज कर्नाटक के मैसूर स्थित श्री सुत्तूर मठ में आयोजित समारोह में शामिल हुए। समारोह का आयोजन डॉ. शिवरात्रि राजेंद्र महास्वामी जी की 110वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में किया गया था। 

इस अवसर पर उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा ही असली पूजा है। श्री शिवराज सिंह ने कहा कि राजनीति तोड़ती है, लेकिन धर्म जोड़ता है, आज धर्म ने हम सभी को पीड़ित मानवता की सेवा के लिए जोड़ दिया हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि, संत-महात्मा, भक्तगण उपस्थित रहे।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मठ वर्षों से सामाजिक कल्याण और मानवता की दिशा में अतुलनीय भूमिका का निर्वहन करता आ रहा है। शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक विभिन्न क्षेत्रों में मठ के कार्य संचालन से बदलाव की दिशा तय हुई है। जिस समर्पण और सेवाभाव के साथ काम किया जा रहा है, वह यहां के वातावरण को अद्वितिय बनाता है। 

उन्होंने कहा कि राजनीति तोड़ती है, धर्म जोड़ता है और पीड़ित मानवता की सेवा ही असली पूजा है। आगे उन्होंने कहा कि उचित धर्म के पालन के साथ मठ सेवाकार्य में जुटा है और मैं भी अंतरात्मा से कोशिश करता हूं कि लोगों की अधिक से अधिक सेवा कर सकूं। 

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने मुझे कृषि मंत्री बनने का सौभाग्य दिया। बतौर कृषि मंत्री मैं यह मानता हूं कि कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान उसकी आत्मा,  किसान प्राण हैं, अन्नदाता हैं, जीवनदाता हैं और किसानों की सेवा ही मेरे लिए असली आराधना है।  

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने कहा कि हम किसान भाई-बहनों के कल्याण के लिए लगातार प्रयास में जुटे हैं। एक नहीं, अनेकों योजनाएं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रारंभ करने की कोशिश की है। हमारी कोशिश है कि खेती में उत्पादन बढ़े व लागत घटे, उत्पादन के ठीक दाम मिले, फसल का नुकसान हो जाए तो उसका उचित मुआवजा मिले, साथ ही कृषि का विविधीकरण भी बहुत जरूरी है। 

एकीकृत कृषि के भी अनेक लाभ हैं, जिसे हमें अपनाना होगा। उन्होंने कहा कि विदेशों की तुलना में भारत में कृषि जोत क्षेत्र आकार की दृष्टि से छोटे हैं। अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील के 10-10, 15-15  हजार हेक्टेयर कृषि जोत क्षेत्रों की तुलना में हमारे देश में ऐसे भी किसान हैं, जिनके पास मात्र एक-दो हेक्टेयर, एक-दो एकड़, ढाई एकड़ कृषि जोत क्षेत्र है। 

इसलिए हमें नए प्रयासों के तरफ कदम बढ़ाते हुए कृषि को लाभकारी बनाना होगा। केंद्रीय कृषि मंत्री ने टैरिफ को लेकर भी मजबूती से विचार रखा। श्री चौहान ने कहा कि आज सभी को राजनीतिक और विचारधारा के मतभेद भुलाकर राष्ट्रहित में एकजुट होना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि  कुछ देश, अधिनायक जैसा व्यवहार कर रहे हैं, जो विश्व के लिए संकट बनकर खड़ा है। दुनिया को बचाने के लिए भी हमें साथ आना चाहिए। उन्होंने कहा कि भौतिकता की अग्नि में दग्ध विश्व मानवता को शाश्वत शांति के पथ का दिग्दर्शन अगर कोई कराएगा तो वह भारत ही होगा।

अंत में श्री चौहान ने कहा कि कहा कि चुनौतियां भारत के सामने खड़ी हैं, टैरिफ लादा जा रहा है। लेकिन भारत का मजबूत पक्ष दुनिया के सामने है। ऐसे माहौल में देश में देशभक्ति की भावना प्रज्जवलित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर एक संकल्प हरेक देशवासी को करना चाहिए कि दैनिक जीवन में उन्हीं वस्तुओं का उपयोग करेंगे, जो हमारे देश में बनी हो। 

यह बेहद जरूरी है, स्वदेशी उत्पाद अपनाने से हमारे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। केंद्रीय मंत्री ने विश्वास जताया कि स्वदेशी अपनाने की दिशा में देशवासी एक नया इतिहास रचेंगे।

 

Tags: Shivraj Singh Chouhan , Shivraj Chauhan , BJP , Bharatiya Janata Party , Mysuru , Karnataka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD