Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, संसद मार्च रद्द, भूख हड़ताल जारी रहेगी : अभिजीत दिपके रजिस्ट्रेशन सेवा केंद्र निजीकरण नहीं, लोगों को बेहतर सुविधा देने की पहल : सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू सम्राट चौधरी ने सोमनाथ स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग के दुखद निधन से मैं अत्यंत स्तब्ध और दुखी हूं : माणिक साहा भजनलाल शर्मा ने परियोजनाओं में देरी के खिलाफ अधिकारियों को चेतावनी दी 'शरावती परियोजना' कर्नाटक की बिजली जरूरतों के लिए महत्वपूर्ण : डीके शिवकुमार सुब्रह्मण्यम जयशंकर और बख्तियार सैदोव की अहम बातचीत अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ में 20 लोगों की मौत, 100 से ज्‍यादा लापता तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की

 

28 अगस्त विशेष : जब पीवी सिंधु ने बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में जीता था सिल्वर मेडल

Special Day, PV Sindhu, Badminton, Sports News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Aug 2025

Last updated on: Aug 28, 2025, 12:54 IST

पीवी सिंधु ने 2016 में ब्राजील के रियो में हुए ओलंपिक में बैडमिंटन में सिल्वर मेडल जीता था। वह ओलंपिक में बैडमिंटन में सिल्वर जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी थीं। उनकी इस सफलता ने देश ही नहीं दुनिया में उन्हें लोकप्रिय बना दिया था। सिंधु की सफलता पर देश को गर्व था। अपने आक्रामक खेल के लिए मशहूर सिंधु ने 2017 में भी देश को यह गर्व का पल दिया था। 

2017 में बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप स्कॉटलैंड के ग्लासगो में खेला गया था। महिला एकल का फाइनल मुकाबला पीवी सिंधु और जापान की नोजोमी ओकुहारा के बीच खेला गया था। इस मैच में भी सिंधु को हार का सामना करना पड़ा था। देश को उम्मीद थी कि ओलंपिक में रजत जीतने वाले सिंधु इस बार स्वर्ण पदक जीतेंगी लेकिन ऐसा नहीं हो सका। हालांकि, बैडमिंटन के सबसे बड़े वैश्विक टूर्नामेंट में रजत पदक जीतना भी आसान नहीं है। इसलिए घर वापसी पर सिंधु का विजेता की तरह स्वागत किया गया था।

यह मैच स्कॉटलैंड के समय के मुताबिक 27 अगस्त को हुआ था लेकिन देर रात मैच होने के कारण भारत में इसे 28 अगस्त को देखा गया था। सिंधु 2018 में भी बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप का फाइनल हारी थीं। लेकिन, 2019 में उन्होंने स्वर्ण पदक का इंतजार समाप्त किया था। फाइनल में उन्होंने नोजोमी ओकुहारा को हराया था। पीवी सिंधु बैडमिंटन के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर भारत का सबसे बड़ा चेहरा हैं। उनका जन्म 5 जुलाई 1995 को हैदराबाद में हुआ था। उनका पूरा नाम पुसरला वेंकट सिंधु है। वह 6 साल की उम्र से बैडमिंटन खेल रही हैं।

सिंधु ने 2016 रियो ओलंपिक में सिल्वर और 2020 टोक्यो ओलंपिक में ब्रांज मेडल जीता है। विश्व चैंपियनशिप में 1 गोल्ड, 2 सिल्वर, 2 ब्रांज, कॉमनवेल्थ में 2 गोल्ड, 2 सिल्वर और 1 ब्रांज, और एशियन चैंपियनशिप में 2 ब्रांज मेडल जीते हैं। ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में पीवी सिंधु की सिल्वर मेडल वाली सफलता ने देश में बैडमिंटन का एक बड़ा वर्ग तैयार किया। 

मौजूदा समय में बैडमिंटन के किसी भी अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में भारतीय प्रशंसक उसी तरह रुचि लेते हैं, जैसे क्रिकेट व अन्य खेल में। बैडमिंटन में असाधारण प्रदर्शन के लिए सिंधु को भारत सरकार ने 2013 में अर्जुन पुरस्कार, 2015 में पद्म श्री, 2016 में खेल रत्न पुरस्कार और 2020 में पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया था।

 

Tags: Special Day , PV Sindhu , Badminton , Sports News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD