Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भजनलाल शर्मा से मिले संजय दत्त

बोले- आपके सपनों की दिशा में करेंगे काम

Bhajan Lal Sharma, BhajanLal Sharma, BJP, Rajasthan, Bharatiya Janata Party, Chief Minister Of Rajasthan, Jaipur, Sanjay Dutt
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 26 Aug 2025

Last updated on: Aug 27, 2025, 13:41 IST

राजस्थान की राजनीति इन दिनों तेजी से बदल रही है। विधानसभा का नया सत्र 1 सितंबर से शुरू होने वाला है और इससे पहले ही राजधानी जयपुर में राजनीतिक सरगर्मियां अपने चरम पर पहुंच चुकी हैं। सत्तारूढ़ दल भाजपा की ओर से संभावित मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चाएं हर जगह हो रही हैं। 

इस बीच एक ऐसी मुलाकात ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया जो राजनीति से हटकर थी, लेकिन शायद इसका असर राजस्थान की राजनीति पर भी दिखे। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता संजय दत्त ने हाल ही में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की। 

इस मुलाकात की तस्वीरें खुद संजय दत्त ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं। इन तस्वीरों में गर्मजोशी साफ दिख रही है। संजय दत्त ने इस मुलाकात को खास बताते हुए लिखा, "राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल से मिलकर खुशी हुई और हम राजस्थान के लिए उनके सपनों की दिशा में काम करेंगे, धन्यवाद सर और जय भोले नाथ।"

संजय दत्त ने जिस अंदाज में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की योजनाओं और राजस्थान के लिए उनके सपनों की बात की, उससे लोग यह अंदाजा लगा रहे हैं कि आने वाले समय में दोनों के बीच किसी तरह की साझेदारी या सहयोग देखने को मिल सकता है। राजनीति और फिल्मी दुनिया का रिश्ता कोई नया नहीं है। 

इससे पहले भी कई फिल्मी सितारे राजनीतिक हस्तियों से मुलाकात करते रहे हैं, लेकिन हर बार इन मुलाकातों के मायने अलग होते हैं। संजय दत्त के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की यह मुलाकात भी ऐसे ही एक खास मौके की ओर इशारा करती है। संजय दत्त न केवल लोकप्रिय अभिनेता हैं, बल्कि सामाजिक मुद्दों को लेकर भी हमेशा अपनी राय रखते रहे हैं। 

वे ड्रग्स के खिलाफ जागरूकता अभियानों का हिस्सा रहे हैं और युवाओं को सही राह दिखाने की दिशा में काम करते आए हैं। ऐसे में अगर वे राजस्थान सरकार के साथ मिलकर युवाओं से जुड़ी किसी योजना का हिस्सा बनते हैं तो इससे बड़ा संदेश जा सकता है। खुद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हाल ही में दिए गए कई भाषणों में युवाओं के भविष्य, शिक्षा, और रोजगार को प्राथमिकता देने की बात कही है। 

ऐसे में संजय दत्त जैसे लोकप्रिय चेहरे का साथ सरकार के लिए फायदेमंद हो सकता है। फिलहाल इस मुलाकात के बाद कोई आधिकारिक घोषणा या योजना का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन संजय दत्त के इंस्टाग्राम पोस्ट ने लोगों के मन में सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या संजय दत्त राजनीति में तो नहीं आने वाले हैं। इसके अलावा इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोवर कई अलग-अलग कयास भी लगा रहे हैं.

 

Tags: Bhajan Lal Sharma , BhajanLal Sharma , BJP , Rajasthan , Bharatiya Janata Party , Chief Minister Of Rajasthan , Jaipur , Sanjay Dutt

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD