Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

ट्राई द्वारा साइबर हाइजीन पर आउटरीच प्रोग्राम का आयोजन

डीएनडी 3.0 ऐप और संचार साथी पोर्टल के बारे में किया गया जागरूक

Telecom Regulatory Authority of India, TRAI, Govt Mohindra College Patiala, Patiala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 26 Aug 2025

Last updated on: Aug 26, 2025, 17:02 IST

डिजिटल सुरक्षा और उपभोक्ता सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई), रीजनल ऑफिस दिल्ली द्वारा सरकारी मोहिंद्रा कॉलेज, पटियाला में साइबर हाइजीन पर उपभोक्ता आउटरीच प्रोग्राम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पटियाला कंज़्यूमर एंड टेलीफोन सब्सक्राइबर्स फोरम के सहयोग से करवाया गया, जिसमें स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम में छात्रों, फैकल्टी सदस्यों, टेलीकॉम सेवा प्रदाताओं और ट्राई से पंजीकृत उपभोक्ता समूहों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को साइबर खतरों, स्पैम संचार और आधुनिक डिजिटल युग में सुरक्षित ऑनलाइन प्रक्रियाओं को अपनाने के महत्व के बारे में जागरूक करना था।

कार्यक्रम के दौरान पटियाला पुलिस की साइबर क्राइम सेल के अधिकारियों ने मंच से संबोधन किया। उन्होंने लोगों को बढ़ते साइबर अपराधों, फ़िशिंग हमलों, वित्तीय धोखाधड़ी और साइबर अपराधियों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली सोशल इंजीनियरिंग तकनीकों के बारे में जानकारी दी। अपने संबोधन में उन्होंने व्यक्तिगत जागरूकता और ज़िम्मेदार डिजिटल व्यवहार की तत्काल आवश्यकता पर बल दिया।

इसके अलावा, ट्राई के वरिष्ठ अधिकारी राजेश त्रिपाठी और सुशील कुमार बंसल ने उपभोक्ताओं को अवांछित संचार और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाने के लिए उठाए जा रहे नियामक उपायों और उपभोक्ता-अनुकूल पहलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने ट्राई द्वारा स्पैम रोकने, पारदर्शिता सुनिश्चित करने और दूरसंचार क्षेत्र में उपभोक्ता अधिकारों को मज़बूत करने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। 

कार्यक्रम के दौरान ट्राई डीएनडी 3.0 ऐप और संचार साथी पोर्टल का लाइव डेमो भी प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम में शामिल लोगों को बताया गया कि किस तरह इन प्लेटफॉर्मों का इस्तेमाल करके स्पैम कॉल्स और मैसेज की शिकायत की जा सकती है, धोखाधड़ी भरे संचार को ब्लॉक किया जा सकता है और अपनी व्यक्तिगत जानकारी को सुरक्षित किया जा सकता है। 

इस दौरान कई प्रतिभागियों ने डीएनडी 3.0 ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल भी किया और ज़िम्मेदार डिजिटल व्यवहार अपनाने तथा अपने साथियों और परिवार के सदस्यों में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम एक इंटरेक्टिव सत्र के साथ संपन्न हुआ, जिसके दौरान प्रतिभागियों ने साइबर हाइजीन, स्पैम रिपोर्टिंग और डेटा सुरक्षा से संबंधित सवाल पूछे, जिनके जवाब विशेष अतिथियों द्वारा मौके पर दिए गए।

 

Tags: Telecom Regulatory Authority of India , TRAI , Govt Mohindra College Patiala , Patiala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD