Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

ब्लैकमेल, बवाल और बुलेट्स... 'एक चतुर नार' का ट्रेलर रिलीज, दिव्या ने उड़ाए नील के होश

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Neil Nitin Mukesh, Divya Khossla, Ek Chatur Naar, Ek Chatur Naar Trailer
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 25 Aug 2025

Last updated on: Aug 25, 2025, 17:17 IST

दिव्या खोसला और नील नितिन मुकेश की आने वाली फिल्म 'एक चतुर नार' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। ट्रेलर को टी-सीरीज के ऑफिशियल यूट्यूब अकाउंट पर साझा किया गया है। वहीं एक्ट्रेस ने इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी पोस्ट किया है।  

ट्रेलर की शुरुआत बेहद सादगी भरे लेकिन सोचने पर मजबूर कर देने वाले शब्दों के साथ होती है। दिव्या खोसला की आवाज सुनाई देती है, "हर शहर में दो तरह की बस्ती होती है, एक नदी किनारे वाली और एक नाले किनारे वाली। नदी किनारे वालों को तो कई मौके मिलते हैं, लेकिन नाले किनारे वाला जो मिले, उसी को मौका बना लेता है।"

इसके बाद ट्रेलर में दिव्या का अलग-अलग रूप देखने को मिलता है। कभी वह एक घर में कामवाली बनकर झाड़ू-पोंछा करती दिखती हैं, तो कभी किसी रेस्टोरेंट में वेटर बनकर लोगों को ड्रिंक सर्व करती हैं। इन सभी सीन्स के बीच दिव्या की आवाज लगातार बैकग्राउंड में चलती रहती है, जिसमें वह कहती हैं, "हम अपने बारे में क्या बताएं, हम कंगाली की टॉप पर हैं, न कोई पक्की नौकरी, न ढंग का काम... ऊपर से कर्ज वसूलने वालों की टोली अलग।"

जैसे-जैसे ट्रेलर आगे बढ़ता है, कहानी में ट्विस्ट आता है। इस बीच नील नितिन मुकेश की एंट्री होती है, जो एक रईस और स्टाइलिश बिजनेसमैन 'अभिषेक वर्मा' का किरदार निभा रहे हैं। वह एक कंसल्टेंट फंड के डायरेक्टर हैं और एक गलती की वजह से उनकी जिंदगी में भूचाल आ जाता है। 

दिव्या के दोस्त की गलती से उनके फोन में अभिषेक वर्मा का एक प्राइवेट वीडियो रिकॉर्ड हो जाता है, जिसे बाद में दिव्या अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करने की ठान लेती हैं। दिव्या ब्लैकमेल करती है और इस वीडियो के बदले 2 करोड़ रुपये की मांग करती है। अभिषेक, जो खुद को सबसे चालाक समझता है, पुलिस की मदद लेने का फैसला करता है। 

फिर शुरू होता है असली खेल चालबाजियों का, दिमागी चालों का और आमने-सामने की टक्कर का। ट्रेलर में कई सस्पेंस और एक्शन भरे पल भी दिखाए गए हैं, जैसे कि एक ऑटो एक्सीडेंट और बुलेट्स चलना। यह सिर्फ ब्लैकमेलिंग की कहानी नहीं, बल्कि दो चालाक दिमागों के टकराव की जंग है। 

ट्रेलर के आखिर में एक डायलॉग आता है, जिसमें दिव्या मुस्कुराते हुए कहती हैं, "अब नाले किनारे वालों से लड़ोगे तो बुशर्ट में तो दाग आएगा ही ना..." 'एक चतुर नार' का ट्रेलर कॉमेडी, थ्रिल और इमोशन का जबरदस्त मिश्रण है। उमेश शुक्ला के निर्देशन में बनी यह फिल्म 12 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Neil Nitin Mukesh , Divya Khossla , Ek Chatur Naar , Ek Chatur Naar Trailer

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD