Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

ठूँजा साल वाली पक्की नौकरी की गारंटी देकर नौकरियां छीनना है वोट चोरी : जयराम ठाकुर

युवाओं के सपने, प्रदेश के विकास पर ताला लगाने वाली सुक्खू सरकार

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, BJP Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हमीरपुर , 23 Aug 2025

Last updated on: Aug 25, 2025, 11:42 IST

हमीरपुर से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि ठूँजा साल वाली पक्की नौकरी की गारंटी देकर सत्ता हासिल करने के बाद प्रदेश में पक्की नौकरी खत्म कर देना वोट चोरी होती हैं। कांग्रेस ने वोट चोरी से ही हिमाचल प्रदेश में अपनी सरकार बनवाई है। कांग्रेस वोट चोरी की मास्टर है। 

पूरी कांग्रेस पार्टी, छोटे से बड़ा हर नेता चौक चौराहे पर खड़ा होकर विधानसभा चुनाव के पहले ठूँजा साल वाली पक्की नौकरी देने का ही ऐलान करता था। लेकिन सत्ता में आने के बाद से जितनी भी ठूँजा साल वाली पक्की नौकरियां थी, सब को एक-एक कर बंद करने में सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी। 

अब सरकार के नुमाइंदों से उनकी चुनावी गारंटी और ठूँजा साल वाली पक्की नौकरी की बात करो तो वह इधर-उधर की बात करते हैं। विधानसभा के पटल से लेकर राष्ट्रीय महत्व के मंचों और तिथियों पर सरासर झूठ बोलते हैं। सरकार का एक मंत्री अगर कहेगा कि हमने 30000 नौकरियां दे दी तो अगले दिन दूसरा मंत्री जाकर रहेगा हमने 35000 नौकरियां दे दी। 

जुबानी जमा खर्च में और झूठ बोलने में कोई भी पीछे नहीं रहना चाहता। नौकरियों के आंकड़े पर मुख्यमंत्री महोदय द्वारा विधानसभा में क्या बोला जाता है उनकी पार्टी के राजनीतिक मंचों से क्या बोला जाता है और राष्ट्रीय महत्व के दिनों में प्रदेश को संबोधित करने पर क्या बोला जाता है। 

वह आंकड़े देखकर कोई भी उनके बयानों की गंभीरता का अंदाजा लगा सकता है। नेता प्रतिपक्ष हमीरपुर के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा संगठन मंत्री सिद्धार्थन के साथ समीरपुर जाकर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से शिष्टाचार भेंट की।

जयराम ठाकुर ने कहा वर्तमान कांग्रेसनीत  सुक्खू की सरकार सिर्फ झूठ और वोटो की चोरी के आधार पर ही बनी है। कांग्रेस के बड़े–छोटे सभी नेताओं ने कर्मचारियों से झूठ बोला और उनके वोटो की चोरी की। कांग्रेस ने ₹1500 देने के नाम पर हर महिला से झूठ बोला और उनके वोट की चोरी की। 

कांग्रेस ने पहली कैबिनेट में एक लाख रोजगार और 5 साल में 5 लाख वोटों की गारंटी देकर प्रदेश के युवाओं के वोटों की चोरी की।  कांग्रेस ने दूध के दाम ₹100 किलो की गारंटी देकर किसानों के वोटों की चोरी की। कांग्रेस ने स्टार्टअप फंड की गारंटी देकर प्रदेश के युवा उद्यमियों के वोटों की चोरी की। 

कांग्रेस ने बागवानों द्वारा सब के दाम स्वयं तय करने की गारंटी देकर बागवानों के वोटों की चोरी की। अच्छी स्वास्थ्य  सुविधा की गारंटी देकर बीमार लोगों के वोटों की चोरी भी की। प्रदेश के लोगों की भावनाओं को खेलने और उनके साथ विश्वासघात करने का कोई भी मौका कांग्रेस ने चुनाव जीतने के लिए नहीं छोड़ा।

जयराम ठाकुर ने कहा कांग्रेस ने सिर्फ वोटो की चोरी करके प्रदेश का जनादेश ही नहीं हथियाया बल्कि आज प्रदेश के विकास की राह में रोड़े भी अटका रही है। सुख  की सरकार के ढाई साल का कार्यकाल निराशा से भरा ही रहा है। कर्ज के बोझ को बढ़ाने के अलावा सुक्खू सरकार ढाई साल से ज्यादा के समय में कुछ नहीं किया है।  

प्रदेश इससे भी दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज भी सरकार के पास हिमाचल के बेहतर भविष्य की कोई योजना नहीं है। सरकार झूठ बोलकर सिर्फ अपना वक्त कट रही है। 

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , BJP Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD