Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

गुरमीत सिंह खुडियां ने किया सरहदी गांवों का दौरा

पशुपालकों को हरे चारे के साथ फ़ीड और पेयजल टैंकर उपलब्ध करवाने के निर्देश

Gurmeet Khudian, Gurmeet Singh Khudian, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Narinder Pal Singh Sawna, Amarpreet Kaur Sandhu, DC Fazilka, Fazilka, Deputy Commissioner Fazilka
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

फ़ाज़िल्का , 23 Aug 2025

Last updated on: Aug 23, 2025, 17:40 IST

पंजाब के कृषि मंत्री श्री गुरमीत सिंह खुडियां आज फ़ाज़िल्का ज़िले के बाढ़ प्रभावित सरहदी गांवों के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुपालकों को हरे चारे के साथ-साथ फ़ीड भी उपलब्ध करवा रही है। 

साथ ही ज़िला प्रशासन को पीने के पानी की आपूर्ति के लिए टैंकर भेजने के निर्देश भी दिए गए हैं। इस अवसर पर फ़ाज़िल्का के विधायक श्री नरिंदर पाल सिंह सवना भी उनके साथ मौजूद थे। मंत्री ने कावांवाली पत्तन, दोना नानका, तेजा रुहेला आदि गांवों का दौरा किया और ग्रामीणों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। 

श्री खुडियां स्वयं ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बैठकर दोना नानका गांव पहुँचे। उन्होंने बताया कि गांव के सभी मकान सुरक्षित हैं और गांव के भीतर पानी नहीं घुसा है। ग्रामीणों ने बताया कि हरा चारा लगातार पहुंच रहा है और राशन की व्यवस्था अभी उनके पास है। गांववासियों ने जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना की और कहा कि मेडिकल टीम और पशुपालन विभाग की टीम समय-समय पर गांव पहुँच रही है। 

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा पहले ही विशेष गिरदावरी (फसल व मकान नुकसान का सर्वेक्षण) करने के आदेश दिए जा चुके हैं। प्रशासन को निर्देश है कि यह कार्य शीघ्र पूरा किया जाए ताकि प्रभावित लोगों को सरकारी नीति अनुसार मुआवज़ा दिया जा सके। 

श्री खुडियां ने स्पष्ट किया कि कृषि एवं पशुपालन विभाग के अधिकारियों को गांवों में लगातार मौजूद रहकर लोगों को हर संभव मदद देने के निर्देश दिए गए हैं। विधायक नरिंदर पाल सिंह सवना ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार वे स्वयं और पूरा जिला प्रशासन प्रभावित गांवों की लगातार मदद कर रहे हैं और ग्रामीणों की हर मांग पूरी की जा रही है।

इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर अमरप्रीत कौर संधू, एसडीएम वीरपाल कौर, कार्यकारी अभियंता (ड्रेनेज) आलोक चौधरी, मुख्य कृषि अधिकारी राजिंदर कंबोज, डिप्टी डायरेक्टर पशुपालन मंदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता मंडी बोर्ड साहिल गगनेजा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

Tags: Gurmeet Khudian , Gurmeet Singh Khudian , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Narinder Pal Singh Sawna , Amarpreet Kaur Sandhu , DC Fazilka , Fazilka , Deputy Commissioner Fazilka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD