Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

वाणी कपूर ने मंडाला मर्डर्स में अभिनय से जीता दिल, कहा- स्थानीय कहानियों का होता है वैश्विक असर

Vaani Kapoor, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 20 Aug 2025

Last updated on: Aug 21, 2025, 12:54 IST

अभिनेत्री वाणी कपूर को वेब सीरीज मंडाला मर्डर्स के लिए खूब सराहना मिल रही है। अभिनेत्री का कहना है कि कहानियां जितनी स्थानीय और जमीन से जुड़ी होंगी, उतना ही वैश्विक स्तर पर उनका प्रभाव देखने को मिलेगा। अभिनेत्री ने कहा, "तीन हफ्तों तक यह सीरीज वैश्विक स्तर पर ट्रेंड करती रही, जो मेरे लिए अविश्वसनीय था। 

मुझे दर्शकों से इतने प्यार और समर्थन की उम्मीद नहीं थी। यह मेरा स्ट्रीमिंग डेब्यू है और मेरे लिए यह पल बहुत खास है, जिसे मैं हमेशा याद रखूंगी।" उन्होंने आगे कहा, "मैंने मंडाला मर्डर्स में बहुत मेहनत और दिल से काम किया है। इसे भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के दर्शकों से इतना प्यार मिलना हमारे लिए सबसे बड़ा इनाम है। 

भारत अपनी पौराणिक कहानियों के लिए जाना जाता है और मुझे लगता है कि इसी वजह से हमारी कहानियां न सिर्फ यहां के लोगों को बल्कि दुनिया भर के उन दर्शकों को भी छू जाती हैं जो हमारी संस्कृति और पहचान के बारे में जानना चाहते हैं।" इस शो की कहानी दो जांच अधिकारियों के इर्द-गिर्द घूमती है। 

वे एक मिशन पर निकलते हैं ताकि लगातार हो रही रहस्यमयी हत्याओं के पीछे का सच पता लगा सकें। जांच करते हुए, उन्हें ऐसे भयानक और डरावने राज मिलते हैं, जो इतिहास से जुड़े होते हैं। बता दें, 'मंडाला मर्डर्स' एक पौराणिक-क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जिसमें वाणी कपूर के साथ वैभव राज गुप्ता, सुरवीन चावला, श्रिया पिलगांवकर, सिद्धांत कपूर, राहुल बग्गा, रघुबीर यादव और मोनिका चौधरी जैसे कई जाने-माने कलाकार शामिल हैं।

'मंडाला मर्डर्स' का निर्देशन गोपी पुथरन ने किया है, जिसमें मनन रावत सह-निर्देशक हैं। यह सीरीज यशराज फिल्म्स एंटरटेनमेंट और नेटफ्लिक्स की दूसरी सीरीज है, पहली 'द रेलवे मैन' थी, जो कि काफी सफल रही थी। 'मंडाला मर्डर्स' सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।

 

Tags: Vaani Kapoor , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD