Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब सरकार पानी से प्रभावित लोगों के हर नुकसान की करेगी भरपाई : बरिंदर कुमार गोयल

ब्यास नदी की डी-सिल्टिंग संबंधी ड्रेनेज विभाग के मुख्य इंजीनियर को रिपोर्ट देने के आदेश

Barinder Kumar Goel, Barinder Kumar Goyal, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Sant Balbir Singh Seechewal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सुल्तानपुर लोधी , 20 Aug 2025

Last updated on: Aug 21, 2025, 11:32 IST

पंजाब के जल संसाधन मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल ने कहा है कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान द्वारा दरियाओं में पानी के बढ़े स्तर के कारण प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों की लगातार निगरानी की जा रही है और पंजाब सरकार लोगों की फसलों तथा अन्य हुए नुकसान की पूरी भरपाई करेगी। उन्होंने बताया कि फसलों के मुआवज़े के लिए सुल्तानपुर और भुलथ तहसीलों में विशेष गिरदावरी के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

आज यहां सुल्तानपुर लोधी के गाँवों में पानी का स्तर बढ़ने से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के अवसर पर बातचीत करते हुए श्री गोयल ने कहा कि पंजाब सरकार पूरी तरह अलर्ट है और डैमों व दरियाओं की स्थिति पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान श्री गोयल ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा पानी से प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों की निगरानी के लिए 8 कैबिनेट मंत्रियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो अलग-अलग ज़िलों का दौरा कर सीधे लोगों तक पहुँचेंगे।

उन्होंने बताया कि ब्यास दरिया की डी-सिल्टिंग संबंधी ड्रेनेज विभाग के मुख्य इंजीनियर से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है, जिस पर विचार कर पानी का स्तर घटने के बाद इसे लागू किया जाएगा। श्री बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि पंजाब सरकार का पूरा ध्यान लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाना, उनकी स्वास्थ्य देखभाल, राशन उपलब्ध कराना और पशुधन की देखभाल पर है। 

उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों को सेक्टरों में बाँटकर राहत कार्य किए जा रहे हैं और अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। उन्होंने नावों के ज़रिए प्रभावित गाँव साँगरा जाकर ज़रूरतमंदों को सूखा राशन वितरित किया। उन्होंने पीड़ित परिवारों से बातचीत के दौरान उनकी समस्याएँ सुनीं और अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर संभव सहायता ज़रूरतमंदों तक पहुँचाई जाए।

लोगों से बातचीत के दौरान श्री गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा स्थिति पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। बाढ़-रोधी कार्यों पर एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि इन कार्यों पर पंजाब सरकार द्वारा 276 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। 

इसके अलावा धुसी बाँध पर 4 लाख मिट्टी से भरे बोरे रख दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत इस्तेमाल किए जा सकें। उन्होंने स्पष्ट किया कि धुसी और एडवांस बाँध पूरी तरह सुरक्षित हैं और इन्हें किसी प्रकार का ख़तरा नहीं है। 

उन्होंने संत बाबा बलबीर सिंह सीचेवाल और समाजसेवी संस्थाओं द्वारा किए जा रहे राहत कार्यों के लिए धन्यवाद भी किया। इससे पहले, श्री गोयल ने स्थानीय रेस्ट हाउस में डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार पंचाल, एस.एस.पी. गौरव तूरा, मुख्य इंजीनियर (ड्रेनेज) हरदीप सिंह मैंदीरत्ता तथा विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर राहत कार्यों की समीक्षा की।

इस अवसर पर नगर सुधार ट्रस्ट कपूरथला के चेयरमैन सज्जन सिंह चीमा, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर नवनीत कौर बल्ल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Barinder Kumar Goel , Barinder Kumar Goyal , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Sant Balbir Singh Seechewal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD