Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

संत हरचंद सिंह लोंगोवाल ने निजी स्वार्थ से ऊपर उठकर पंजाब की अमन-शांति और एकता के लिए कार्य किया : अमन अरोड़ा

कहा! विपक्षी दल उनके नाम पर छोटी राजनीति कर रहे हैं

Aman Arora, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab,Government of Punjab, Punjab Government, Sandeep Rishi, Sant Harchand Singh Longowal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लोंगोवाल , 20 Aug 2025

Last updated on: Aug 20, 2025, 16:45 IST

पंजाब के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि संत हरचंद सिंह लोंगोवाल ने निजी स्वार्थ से ऊपर उठकर पंजाब की अमन-शांति और एकता के लिए कार्य किया। राज्य की जनता उनकी कुर्बानी को हमेशा इसी तरह नमन करती रहेगी।

वह आज शहीद संत हरचंद सिंह लोंगोवाल की 40वीं बरसी के अवसर पर स्थानीय अनाज मंडी में इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, जिला शाखा संगरूर द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संत हरचंद सिंह लोंगोवाल क़ौम के महान शहीद हैं।

उन्होंने पंजाब की एकता और शांति के लिए अपनी जान की परवाह नहीं की। उन्होंने राज्य में शांति और भाईचारे की सौहार्दपूर्ण साझ बनाए रखने के लिए निजी स्वार्थ से ऊपर उठकर कार्य किया। उनका जीवन हर अमन-पसंद व्यक्ति के लिए प्रेरणा स्रोत है। वह किसी एक पार्टी या धड़े के नेता नहीं थे, बल्कि संपूर्ण जनसमुदाय के मार्गदर्शक थे।

उन्होंने इस बात पर दुख प्रकट किया कि आज भी कुछ राजनीतिक पार्टियां, जो स्वयं को पंथक कहती हैं, संत हरचंद सिंह लोंगोवाल के नाम पर छोटी राजनीति कर रही हैं। संत लोंगोवाल ने अपना रक्त बहाया ताकि पंजाब सदा बसा रहे, परंतु विपक्षी दल राज्य का माहौल खराब करने में लगे हुए हैं। 

उन्होंने कहा कि गांव लोंगोवाल 52 शहीदों की धरती है। पंजाब सरकार इस पवित्र धरती का हमेशा सम्मान करती रहेगी। इससे पहले कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप ऋषि ने महान शहीद हरचंद सिंह लोंगोवाल को याद किया और इस कैंप में शामिल होने के लिए कैबिनेट मंत्री श्री अमन अरोड़ा तथा अन्य लोगों का धन्यवाद किया। 

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने स्वयं रक्तदान किया। मौके पर एसडीएम श्री चरनजोत सिंह वालिया, परमिंदर कौर बराड़ अध्यक्ष नगर काउंसिल लोंगोवाल, बड़ी संख्या में अधिकारी और क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

 

Tags: Aman Arora , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Sandeep Rishi , Sant Harchand Singh Longowal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD