Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नरेन्द्र मोदी से 2024 बैच के आईएफएस अधिकारी प्रशिक्षुओं ने मुलाकात की

नरेन्द्र मोदी ने विश्वबंधु के रूप में भारत की भूमिका पर चर्चा की और उदाहरण प्रस्तुत किये कि कैसे भारत जरूरतमंद देशों के लिए पहले सहायता प्रदाता के रूप में उभरा है

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, Indian Foreign Service, IFS
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Aug 2025

Last updated on: Aug 20, 2025, 13:38 IST

भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के 2024 बैच के अधिकारी प्रशिक्षुओं ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से उनके आवास, 7, लोक कल्याण मार्ग पर मुलाकात की। 2024 बैच में विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 33 आईएफएस अधिकारी प्रशिक्षु हैं।

प्रधानमंत्री ने वर्तमान बहुध्रुवीय विश्व और विश्वबंधु के रूप में भारत की विशिष्ट भूमिका पर चर्चा की, जो सभी के साथ मैत्री सुनिश्चित करता है। उन्होंने उदाहरण देकर बताया कि कैसे भारत जरूरतमंद देशों के लिए पहले सहायता प्रदाता के रूप में उभरा है।

उन्होंने वैश्विक दक्षिण की मदद के लिए भारत द्वारा किए गए क्षमता निर्माण प्रयासों और अन्य प्रयासों पर भी प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री ने विदेश नीति के उभरते क्षेत्र और वैश्विक मंच पर इसके महत्व पर चर्चा की। उन्होंने वैश्विक मंच पर विश्वबंधु के रूप में देश के विकास में राजनयिकों द्वारा निभाई जा रही महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बताया। 

उन्होंने भविष्य के राजनयिकों के रूप में अधिकारी प्रशिक्षुओं की भूमिका के महत्व को रेखांकित किया, क्योंकि देश 2047 तक विकसित होने के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने अधिकारी प्रशिक्षुओं के साथ विस्तृत बातचीत की और उनसे सरकारी सेवा में आने के बाद अब तक के अनुभवों के बारे में पूछा।

अधिकारी प्रशिक्षुओं ने अपने प्रशिक्षण और शोध कार्यों के अनुभव साझा किए, जिनमें समुद्री कूटनीति, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और सेमीकंडक्टर, आयुर्वेद, सांस्कृतिक जुड़ाव, खाद्य और सॉफ्ट पावर जैसे विषय शामिल थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें "अपने भारत को जानें" प्रश्नोत्तरी और वाद-विवाद के माध्यम से विभिन्न देशों के युवाओं में भारत के प्रति जिज्ञासा पैदा करनी चाहिए। 

उन्होंने यह भी कहा कि इन प्रश्नोत्तरी के प्रश्नों को नियमित रूप से अद्यतन किया जाना चाहिए और इनमें भारत के समकालीन विषय जैसे महाकुंभ, गंगईकोंडा चोलपुरम मंदिर के 1000 वर्ष पूरे होने का उत्सव, आदि शामिल किये जाने चाहिए। प्रधानमंत्री ने प्रौद्योगिकी-संचालित दुनिया में संचार की महत्वपूर्ण भूमिका पर ज़ोर दिया। 

उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों से मिशनों की सभी वेबसाइटों को जानने और इस बात का पता लगाने का आग्रह किया कि प्रवासी भारतीयों के साथ प्रभावी संचार हेतु इन वेबसाइटों को बेहतर बनाने के लिए क्या किया जा सकता है। निजी क्षेत्र के लिए अंतरिक्ष क्षेत्र को खोलने पर चर्चा करते हुए, प्रधानमंत्री ने इस क्षेत्र में आ रहे भारतीय स्टार्टअप्स के दायरे का विस्तार करने के लिए अन्य देशों में अवसर तलाशने पर ज़ोर दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में अंतरिक्ष क्षेत्र के इस स्थान को भरने की क्षमता है।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Indian Foreign Service , IFS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD