Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत देश में ओबीसी वर्ग को औजार खरीदने के लिए 13 हजार करोड़ रुपए के बजट का किया प्रावधान - नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पांचाल समाज की मांगों पर की बड़ी घोषणाएं,पंचकूला के हुडा सेक्टर में मिलेगा प्लाट

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Mahipal Dhanda, Ranbir Gangwa, Kurukshetra, Subhash Sudha
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुरुक्षेत्र , 17 Aug 2025

Last updated on: Aug 20, 2025, 10:55 IST

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांचाल समाज सहित ओबीसी वर्ग के लिए प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत औजार खरीदने के लिए 13,000 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया है। मुख्यमंत्री ने पांचाल समाज के लिए पंचकूला के हुडा सेक्टर में प्लॉट देने, कुरुक्षेत्र भवन के निर्माण के लिए 31 लाख रुपये की राशि आवंटित करने और पट्टेदार काश्तकार किसानों की योजना के तहत मालिकाना हक देने की योजना में रजिस्ट्री किए जाने की घोषणा की ।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को श्रद्धेय स्वामी भीष्म महाराज के स्मृति दिवस पर  कुरुक्षेत्र में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में बोल रहे थे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि स्वामी भीष्म महाराज का जीवन समाज सेवा, आध्यात्मिक जागरण और राष्ट्रहित की साधना में व्यतीत हुआ। उन्होंने समाज को एकता, शिक्षा, संस्कार और सेवा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। स्वामी भीष्म महाराज, पांचाल समाज के रत्न थे। पांचाल समाज मेहनतकश है और खेती से लेकर उद्योग, निर्माण से लेकर सुरक्षा तक, राष्ट्र के निर्माण में लगातार अपना योगदान देता रहा है। आज हम जो विकसित हरियाणा देख रहे हैं, उसमें पांचाल समाज के कौशल और परिश्रम का महत्वपूर्ण योगदान है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि स्वामी भीष्म महाराज ने  कुरुक्षेत्र के त्योड़ा गांव और गांव पांडू पिंडारा में तप किया। ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर उन्होंने अपनी शिक्षा और ज्ञान से स्वयं को न केवल एक विद्वान के रूप में स्थापित किया। उन्होंने स्वामी दयानंद सरस्वती के ग्रंथ सत्यार्थ प्रकाश का अध्ययन किया। उन्होंने आर्य समाज के संगठन और प्रचार-प्रसार में बहुमूल्य योगदान दिया। 

उन्होंने बाल विवाह, अशिक्षा और नशाखोरी जैसी बुराइयों के खिलाफ जन-जागरण किया। उन्होंने महिलाओं की शिक्षा, विधवा विवाह और समाज के वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी लेखनी भी उतनी ही तेज थी, जितनी उनकी वाणी। उन्होंने 228 पुस्तकें लिखीं, जो राष्ट्रीयता व समाज सुधार जैसे विषयों पर आधारित हैं। उनके गीत और कविताएं आज भी जन-जन में ऊर्जा और प्रेरणा भरते हैं।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि महापुरुष किसी भी धर्म या जाति के नहीं बल्कि सभी के होते हैं। उनकी विरासत को संभालने और सहेजने की जिम्मेदारी हम सभी की है। इसी उद्देश्य से हम “संत-महापुरुष विचार सम्मान एवं प्रसार योजना” के तहत संतों और महापुरुषों के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं। महापुरुषों ने जो समानता का संदेश दिया है, उसे साकार करने के लिए हमने अनेक योजनाएँ बनाई हैं, जिनसे समाज के हर वर्ग के गरीब से गरीब व्यक्ति का जीवन स्तर ऊँचा उठ सके।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में पिछड़े वर्गों के कल्याण और उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। इस अवसर पर उन्होंने पिछड़ा वर्ग के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का भी उल्लेख किया और उनके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

महापुरुष तपस्या करके समाज को एकजुट हौसला और समृद्धि देने का बनाते हैं रास्ता: महिपाल ढांडा

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि महापुरुष समाज की धरोहर होते हैं, जो तप तपस्या करके समाज को एकजुटता, हौसला और समृद्धि देने का रास्ता बनाते हैं। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने नागरिकों को निवेदन किया कि वह जीवन में महापुरुषों की एक-एक बात को अपनाते हुए देश को तरक्की की तरफ लेकर जाएं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से वर्ष 2047 में भारत दुनिया का सबसे ताकतवर देश बनने जा रहा है। 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जोश और जुनून के साथ 3 गुना गति से विकास करते हुए प्रदेश को आगे बढ़ा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने अनेक योजनाएं बनाकर प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाने के लिए विकास के रास्ते खोले हैं। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों ने युवाओं के हाथों में सिर्फ डिग्रियां सोपी थी, लेकिन हमारी सरकार ने नई शिक्षा नीति को देश में सबसे पहले लागू करते हुए युवाओं का भविष्य किस दिशा में जाएगा, इसको तय किया है।

पांचाल समाज ने पहले की सरकारों की अपेक्षाओं को किया सहन: रणबीर गंगवा

पीडब्ल्यूडी एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि पांचाल बहुत ही मेहनतकश समाज में आता है,जो लोहे को मोडक़र आकार देने का काम करता है। यह वह समाज है, जो जहां पर खड़ा हो जाए, वहां से पीछे नहीं हटता है।  उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों ने इस समाज की बहुत उपेक्षाएं की। इस समाज ने उन अपेक्षाओं को सहन किया। 

पांचाल समाज के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम पहुंचने पर ओबीसी समाज की तरफ से मंत्री रणबीर गंगवा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर  पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, जिला अध्यक्ष तिजेंदर सिंह गोल्डी, हरियाणा विश्वकर्मा पांचाल समाज सुधार सभा के अध्यक्ष साहब सिंह खरींडवा, भाजपा नेता जयभगवान शर्मा डीडी सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे।

 

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Mahipal Dhanda , Ranbir Gangwa , Kurukshetra , Subhash Sudha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD