Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर

 

धर्मेंद्र प्रधान ने आईआईटी दिल्ली के विद्यार्थियों से आत्मनिर्भर भारत के लिए नवाचार को बढ़ावा देने का आह्वान किया

Dharmendra Pradhan, Dharmendra Debendra Pradhan, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Education Minister, Indian Institute of Technology, IIT, Indian Institute of Technology Delhi, IIT Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Aug 2025

Last updated on: Aug 18, 2025, 15:22 IST

केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली का दौरा किया जहां उन्होंने स्नातक, स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट के विद्यार्थियों के साथ-साथ नवप्रवर्तकों और शोधकर्ताओं से बातचीत की। इस अवसर पर उच्च शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. विनीत जोशी, आईआईटी दिल्ली के निदेशक प्रो. रंगन बनर्जी और शिक्षा मंत्रालय तथा आईआईटी दिल्ली के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

बातचीत के दौरान, मंत्री महोदय ने इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर अपने संबोधन में प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप आत्मनिर्भरता के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि वर्तमान समय आत्मनिर्भरता प्राप्त करने की आवश्यकता पर जोर देने, राष्ट्रीय प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयासों को गति देने और 2047 तक ‘समृद्ध भारत’ के विजन को पूरा करने का एक अनूठा अवसर है।

मंत्री महोदय ने विद्यार्थियों के साथ बातचीत की और उनके सपनों, आकांक्षाओं, शोध के क्षेत्रों, उनके सामने मौजूद तकनीकी चुनौतियों और प्रधानमंत्री द्वारा उल्लिखित चुनौतियों एवं अवसरों पर उनके दृष्टिकोण के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने क्षमताओं को बढ़ाने और नवाचार की भावना का विस्तार करने पर भी अपने विचार साझा किए।

मंत्री ने विद्यार्थियों को अपने नवीन विचारों को सामने लाने, चुनौतियों पर काम करने तथा हर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने तक प्रयास करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि सरकार हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए एक उज्ज्वल भविष्य बनाने और भारत को समाधानों के वैश्विक केन्द्र के रूप में स्थापित करने के लिए भारत के नवप्रवर्तकों और शोधकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

इस अवसर पर अपने विचार साझा करते हुए, मंत्री महोदय ने विश्वास व्यक्त किया कि हमारे युवाओं की प्रतिभा, दृढ़ता और संकल्प के साथ-साथ आत्मनिर्भरता की खोज भारत की क्षमताओं को मजबूत करने के साथ-साथ उसकी तकनीकी और आर्थिक संप्रभुता को बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त करेगी।

उन्होंने आत्मनिर्भर भारत की नींव के रूप में आईआईटी की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के अटूट समर्थन से, प्रतिभाशाली युवाशक्ति प्रौद्योगिकी, नवाचार और उद्यमिता के नियमों को नए सिरे से लिखने और एक ‘समृद्ध एवं आत्मनिर्भर भारत’ का निर्माण करने जा रही हैं।

मंत्री महोदय ने यह भी कहा कि वे विद्यार्थियों द्वारा विकसित किए जा रहे नवाचारों की समीक्षा करने के लिए संस्थान का पुनः दौरा करेंगे। इस अवसर पर बोलते हुए, उच्च शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. विनीत जोशी ने देश को आत्मनिर्भर बनाने में युवाओं की भूमिका पर प्रधानमंत्री के स्वतंत्रता दिवस संदेश को दोहराया। 

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि विभाग, आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप नवाचार को बढ़ावा देने, अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और राष्ट्रीय चुनौतियों का समाधान करने के लिए उच्च शिक्षा संस्थानों को हर संभव सहयोग प्रदान कर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आईआईटी दिल्ली अपने विद्यार्थियों और संकाय के माध्यम से वैश्विक प्रासंगिकता वाली तकनीकों और समाधानों के विकास में अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा।

 

 

Tags: Dharmendra Pradhan , Dharmendra Debendra Pradhan , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Education Minister , Indian Institute of Technology , IIT , Indian Institute of Technology Delhi , IIT Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD