Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

‘द बंगाल फाइल्स’ में अनुपम खेर बने महात्मा गांधी, ये कलाकार भी पर्दे पर निभा चुके हैं ‘बापू’ का किरदार

Anupam Kher, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, The Bengal Files
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 17 Aug 2025

Last updated on: Aug 18, 2025, 13:53 IST

फिल्म निर्माता-निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री की अपकमिंग फिल्म 'द बंगाल फाइल्स: राइट टू लाइफ' का ट्रेलर शनिवार को जारी हो चुका है। डायरेक्ट एक्शन डे पर बनी फिल्म में अभिनेता अनुपम खेर महात्मा गांधी की भूमिका में हैं। इतिहास और अन्य विषयों पर बनी फिल्मों में कई एक्टर राष्ट्रपिता की भूमिका निभा चुके हैं। 

इस लिस्ट में नसीरुद्दीन शाह के साथ ही अन्य कई एक्टर्स का नाम शामिल है। 15 अगस्त के खास मौके पर मेकर्स ने अनुपम खेर का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया था, जिसमें वह बापू के प्रतिष्ठित किरदार में दिख रहे हैं। यह फिल्म साल 1946 के दंगों और डायरेक्ट एक्शन डे के इर्द-गिर्द घूमती है, जो भारत के विभाजन की त्रासदी को पर्दे पर पेश करती है। 

ट्रेलर में अनुपम खेर के सामने आए किरदार की झलक को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। इससे पहले भी कई अभिनेताओं ने सिल्वर स्क्रीन पर महात्मा गांधी की भूमिका को जीवंत किया है। दर्शन जरीवाला ने साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'गांधी: माय फादर' में मुख्य किरदार निभाया था। 

फिरोज अब्बास खान की फिल्म गांधी जी और उनके बेटे हरिलाल के मुश्किल भरे रिश्ते पर केंद्रित थी। जरीवाला को इस किरदार के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। संजय दत्त, अरशद वारसी की फिल्म 'लगे रहो मुन्ना भाई' में दिलीप प्रभवलकर ने महात्मा गांधी के किरदार को पर्दे पर पेश किया था। 

साल 2006 में आई राजकुमार हिरानी की फिल्म में गांधी जी की काल्पनिक छवि को पर्दे पर उतारा गया था। उन्होंने मुन्ना भाई को ‘गांधीगिरी’ के जरिए अहिंसा और सत्य का पाठ पढ़ाया, जो दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हुआ। साल 2000 में आई फिल्म 'हे राम' में अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने गांधी की भूमिका निभाई थी। 

कमल हासन की फिल्म भारत के विभाजन और महात्मा गांधी की हत्या के इर्द-गिर्द घूमती है। शाह के गुजराती लहजे और अभिनय को खूब सराहा गया। फिल्म में शाहरुख खान, रानी मुखर्जी और हेमा मालिनी जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में हैं। 'द मेकिंग ऑफ द महात्मा' साल 1996 में रिलीज हुई थी, जिसमें रजित कपूर ने गांधी की भूमिका निभाई थी। 

श्याम बेनेगल की इस फिल्म में रजित कपूर ने गांधी जी के दक्षिण अफ्रीका के 21 वर्षों के सफर को दर्शाया। उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। इस लिस्ट में ब्रिटिश एक्टर बेन किंग्सले का नाम शामिल है, जिन्होंने 1982 में आई फिल्म 'गांधी' में महात्मा के किरदार को निभाया था। 

रिचर्ड एटेनबरो की ऑस्कर विजेता फिल्म 'गांधी' में महात्मा गांधी के दक्षिण अफ्रीका से भारत तक के सफर और स्वतंत्रता आंदोलन को बखूबी पर्दे पर पेश किया गया है। किंग्सले को इस भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर मिला था।

 

Tags: Anupam Kher , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , The Bengal Files

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD