Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

'मैं, मेरा सच, और बिना झिझक...' अक्षरा सिंह के पोस्ट में दिखी आत्मविश्वास की झलक

Bhojpuri, Entertainment, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Bhojpuri Film, Akshara Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Aug 2025

Last updated on: Aug 18, 2025, 13:46 IST

भोजपुरी फिल्मों की लोकप्रिय अभिनेत्री अक्षरा सिंह हमेशा से ही अपने ग्लैमरस अंदाज और अनोखे स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। उनकी फैन फॉलोइंग दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में किए गए पोस्ट के चलते वह फैंस के बीच चर्चा में बनी हुई हैं। 

इस पोस्ट में उन्होंने खुद को एक नए अंदाज में पेश किया है। अक्षरा सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम पर कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में वह मल्टीकलर लहंगे में नजर आ रही हैं, जो उनके लुक को और भी ज्यादा आकर्षक बना रहा है। गले में उन्होंने चोकर नेक नेकपीस डाल रखा है, जो उनके ग्लैमरस लुक को परफेक्ट बनाता है। 

उनकी उंगलियों में बड़ी-बड़ी नगों से भरी अंगूठियां हैं, इससे उनके हाथों की खूबसूरती और भी बढ़ रही है। माथे पर लगी छोटी सी बिंदी और खुले बाल उनके लुक को और भी आकर्षक बना रहे हैं। हर तस्वीर में अक्षरा अलग-अलग पोज देती नजर आ रही हैं। 

उन्होंने बेबाकी से वही बात कही है जिसके लिए वो जानी जाती हैं। उन्होंने इन तस्वीरों के साथ लिखा, "मैं, मेरा सच, और बिना झिझक के जो मैं हूं।" फैंस इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे है। ज्यादातर लोग उनकी खूबसूरती और स्टाइल की तारीफ कर रहे हैं। 

एक फैन ने लिखा, 'आप हमेशा से ही मेरी पसंदीदा एक्ट्रेस हैं' दूसरे फैन ने लिखा, "बहुत खूब! आपका ये ग्लैमरस लुक और आपका कैप्शन दोनों ही जबरदस्त हैं। हमेशा आगे बढ़ती रहें।" अन्य फैन ने लिखा, "अरे वाह, इतनी खूबसूरत स्टाइल! आपका ये अंदाज मुझे कायल कर गया।"

बता दें कि हाल ही में अक्षरा सिंह ने भोजपुरी सॉन्ग 'मैं बिजली बनूंगी' पर एक वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में वह शानदार एक्सप्रेशन के साथ डांस करती नजर आईं। ट्रेडिशनल लुक को लोगों ने काफी सराहा भी था।

 

Tags: Bhojpuri , Entertainment , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Bhojpuri Film , Akshara Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD