Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

राजेश शर्मा ने आपदा प्रभावित जखोल और जंगलोट इलाकों का दौरा किया

बचाव कार्यों का निरीक्षण किया, प्रभावित परिवारों को राहत का आश्वासन दिया

Rajesh Sharma, Rajesh Kumar Sharma, Kathua, DC Kathua, Deputy Commissioner Kathua, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu, District Administration Kathua
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कठुआ , 17 Aug 2025

Last updated on: Aug 18, 2025, 13:10 IST

कठुआ जिले के जोडे और बागरा इलाकों में रविवार तड़के आई आपदा के बाद, कठुआ के उपायुक्त राजेश शर्मा ने स्थिति का आकलन करने के लिए प्रभावित स्थलों का दौरा किया। जखोल के जोडे में, जहाँ पाँच लोगों की जान चली गई थी, उपायुक्त के साथ कठुआ के अतिरिक्त उपायुक्त विश्वजीत सिंह, सहायक आयुक्त विश्व प्रताप सिंह और तहसीलदार विक्रम कुमार भी मौजूद थे। 

उन्होंने सेना, पुलिस, एसडीआरएफ और नागरिक प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से चलाए जा रहे बचाव और राहत कार्यों की व्यक्तिगत रूप से निगरानी की, जिसमें घायलों को निकालना और तत्काल सहायता प्रदान करना शामिल था। बाद में, उपायुक्त ने जम्मू-सांबा-कठुआ रेंज के डीआईजी शिव कुमार शर्मा के साथ जीएमसी कठुआ का दौरा किया और जंगलोट के बागरा गाँव से लाए गए घायलों का हालचाल जाना, जहाँ दो लोगों की जान चली गई और कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। 

उन्होंने घायलों और उनके परिवारों को प्रशासन की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उपायुक्त ने अधिकारियों को समय पर राहत और पुनर्वास सुनिश्चित करने और प्रभावी आपातकालीन प्रतिक्रिया के लिए सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए।उन्होंने बताया कि ज़िला प्रशासन ने मौजूदा मौसम की स्थिति को देखते हुए चैबीसों घंटे निगरानी और प्रतिक्रिया के लिए एक आपातकालीन संचालन केंद्र स्थापित किया है। 

कठुआ के मुख्य पुलिस अधिकारी रंजीत ठाकुर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है और लोग आपातकालीन सहायता हेतु 01922-238796 या 94191-40916 पर संपर्क कर सकते हैं। उपायुक्त ने जनता से सतर्क रहने, संवेदनशील क्षेत्रों से बचने और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा सलाह का पालन करने की अपील की।

 

Tags: Rajesh Sharma , Rajesh Kumar Sharma , Kathua , DC Kathua , Deputy Commissioner Kathua , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu , District Administration Kathua

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD