Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

लखपति दीदियां देश का गौरव और विकास की वाहक हैं : शिवराज सिंह चौहान

Shivraj Singh Chouhan, Shivraj Chauhan, BJP, Bharatiya Janata Party, Independence Day, Independence Day 2025, 79th Independence Day
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Aug 2025

Last updated on: Aug 16, 2025, 13:48 IST

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर प्रधानमंत्री द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होने आईं, दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की मध्य प्रदेश की दीदियों और राज्य के किसानों से अपने दिल्ली स्थित निवास पर मुलाकात की।  

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि आप मेरे निवास पर पधारे, यह मेरे लिए अत्यंत खुशी का पल है। मेरे जीवन का एकमात्र लक्ष्य यही है कि देश की प्रत्येक बहन गरीबी से मुक्त रहे, लखपति बने, आत्मनिर्भर बने और सशक्त बनते हुए देश की प्रगति में भूमिका निभाए। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के कार्यकाल के दौरान उन्होंने 'लाडली बहना योजना' के तहत बेटियों की जिंदगी में बदलाव की कोशिश की। 

अब केंद्र में मंत्री की भूमिका में यही प्रयास है कि लखपति दीदियों का अधिक से अधिक कल्याण हो। शिवराज सिंह ने दीदियों से कहा कि आप बेहतरीन काम कर रही हैं, लेकिन अभी और आगे जाना है। लखपति दीदी के बाद मिलेनियर दीदी बनना है। कोई कार्य कठिन नहीं, असंभव नहीं। एक बार ठान लिया तो किसी भी लक्ष्य को अर्जित किया जा सकता है। 

मुझे पूरी उम्मीद है कि दीदियां और आगे बढ़ते हुए सफलता की नई कहानियां लिखेंगी। लखपति दीदियां देश का गौरव हैं। उन्होंने लखपति दीदियों से कहा कि आप ग्रामीण बदलाव की वाहक हैं। आपके प्रयास, प्रगति की नई तस्वीर उकेर सकते हैं। कोशिश करते रहिए, गांव में नशामुक्ति के लिए प्रयास करिए, मैं भी इसका समर्थन करते हुए पूरी मदद करूंगा। 

यह कोशिश तो जरूर हो सकती है कि कम से कम गांव में शराब नहीं बिके। उन्होंने महिला-पुरुष समानता पर बात करते हुए कहा कि बेटे-बेटियों में कोई भेदभाव नहीं। परिजनों को दोनों की परवरिश एक समान रूप से करनी चाहिए, साथ ही नैतिक और सांस्कृतिक शिक्षा का पाठ समान रूप से देना चाहिए।

मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आईं लखपति दीदियों ने भी पूरी उत्सुकता के साथ अपने अनुभव साझा किए और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जीवन में आए बदलाव के लिए केंद्रीय मंत्री के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ने उनकी जिंदगी बदलने का काम किया है। 

आज वे आत्मनिर्भर हैं, सशक्त हैं, शिक्षा की ओर प्रेरित हैं, अपने बलबूते अपनी पहचान बना रही हैं, तो यह सिर्फ मिशन के वजह से ही संभव हो पाया है। इस अवसर पर मध्य प्रदेश से आए किसानों ने भी केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह के साथ संवाद किया। सभी किसान भाई-बहनों ने केंद्रीय मंत्री को दिल्ली आमंत्रण और जनकल्याण हेतु किए जा रहे प्रयासों से लिए हृदय से धन्यवाद दिया।

 

Tags: Shivraj Singh Chouhan , Shivraj Chauhan , BJP , Bharatiya Janata Party , Independence Day , Independence Day 2025 , 79th Independence Day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD