Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

एसजेई ने 79वें स्वतंत्रता दिवस से पहले 200 विशेष अतिथियों की मेजबानी की

Dr Virendra Kumar, Dr Virendra Kumar Khatik, BJP, Bharatiya Janata Party, Independence Day, Independence Day 2025, 79th Independence Day
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Aug 2025

Last updated on: Aug 15, 2025, 14:34 IST

भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने 200 विशेष अतिथियों की मेजबानी की। इन अतिथियों में श्रेयस और श्रेष्ठ योजनाओं के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 100 विद्यार्थी और विश्वास योजना के तहत 100 उत्कृष्ट स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) शामिल थे। 

इन विशेष अतिथियों को 15 अगस्त को नई दिल्ली के लाल किले में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह 2025 में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। इस पहल के तहत, विभाग ने 14 अगस्त 2025 को शाम 4:00 बजे नई दिल्ली स्थित डॉ. अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केन्द्र में एक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। 

इस कार्यक्रम में माननीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार भी शामिल हुए। इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता सचिव श्री अमित यादव तथा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। संवाददात्मक सत्र के दौरान, इन विशेष अतिथियों ने विभाग की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से संभव हुए व्यक्तिगत परिवर्तन की अपनी प्रेरणादायक यात्रा को साझा किया।

उन्होंने विभिन्न योजनाओं के कार्यान्वयन एवं प्रसार को बेहतर बनाने हेतु बहुमूल्य सुझाव और रचनात्मक प्रतिक्रिया भी दी। माननीय मंत्री ने उनकी अंतर्दृष्टि की सराहना की और प्रतिभागियों को आश्वासन दिया कि विभाग की पहलों की पहुंच, दक्षता और प्रभाव को बेहतर बनाने के लिए उनके सुझावों पर उचित रूप से विचार किया जाएगा।

 

 

Tags: Dr Virendra Kumar , Dr Virendra Kumar Khatik , BJP , Bharatiya Janata Party , Independence Day , Independence Day 2025 , 79th Independence Day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD