Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

जिला प्रशासन हर वक्त सतर्क, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पुख्ता प्रबंधः आशिका जैन

डिप्टी कमिश्नर ने विधायक टांडा की मौजूदगी में रड़ा मंड, मियाणी मंड व गांव अबदुल्लापुर का लिया जाएगा

Aashika Jain, DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

टांडा/मुकेरियां (होशियारपुर) , 14 Aug 2025

Last updated on: Aug 14, 2025, 17:07 IST

जिला प्रशासन होशियारपुर की ओर से बाढ़ जैसी आपात स्थितियों से निपटने के लिए पुख्ता और प्रभावी प्रबंध किए गए हैं। डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने आज टांडा, दसूहा और मुकेरियां के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का व्यापक दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। 

उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जिला प्रशासन 24 घंटे सतर्क है और प्रत्येक प्रभावित क्षेत्र में आवश्यक संसाधन व सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। सबसे पहले उन्होंने विधायक टांडा की मौजूदगी में उन्होंने रड़ा मंड, मियाणी मंड, गांव अबदुल्लापुर व ब्यास किनारे बने धुस्सी बांध का का जायजा लिया। 

इसके बाद उन्होंने मुकेरियां के गांव मोतला व मेहताबपुर का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर एस.एस.पी संदीप कुमार मलिक, ए.डी.सी (ग्रामीण विकास) निकास कुमार तथा ड्रेनेज, स्वास्थ्य, पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

विधायक उड़मुड़ टांडा जसवीर सिंह राजा गिल ने कहा कि जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर निगरानी कर रहे हैं और सरकार की ओर से सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा पर किसी का नियंत्रण नहीं होता, लेकिन पंजाब सरकार की प्राथमिकता है कि किसी भी नागरिक को असुविधा न हो और राहत सामग्री समय पर पहुंचे।

डिप्टी कमिश्नर ने रड़ा मंड, मियाणी मंड, गांव अबदुल्लापुर व ब्यास दरिया किनारे बने धुस्सी बांधों का निरीक्षण किया और संबंधित विभागों को हर स्तर पर तैयार रहने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड व प्रदेश स्तर पर ड्रेनेज विभाग के साथ निरंतर तालमेल बनाया गया है ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में तुरंत कार्रवाई हो सके। 

उन्होंने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान ने स्वयं फोन पर जिले की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी ली है और यह स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि राहत व बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिला प्रशासन ने पहले ही दवाई, तिरपाल, नाव, खाद्य सामग्री और अन्य आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त भंडार सुनिश्चित कर लिया है। 

उप मंडलों में एसडीएमज के नेतृत्व में ड्रेनेज, स्वास्थ्य, पुलिस और अन्य विभागों की टीमें दिन-रात कार्य कर रही हैं। उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ से भी तालमेल स्थापित है, और आवश्यकता पड़ते ही उनकी टीमें तत्काल मौके पर पहुंचेंगी। वर्तमान में प्रशासन के पास 11 बोट हैं, जिनमें 5 टांडा व दसूहा, 4 मुकेरियां में और 2 जिला मुख्यालय पर रिजर्व रखी गई हैं, ताकि आपात स्थिति में कहीं भी भेजी जा सकें।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश और जिले में हो रही भारी बरसात के कारण पौंग डैम से नियंत्रित मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है। इस पर प्रशासन की लगातार नजर बनी हुई है और धुस्सी बांधों की मजबूती के लिए नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। 

उन्होंने जिला निवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे नदी, नहर, चोअ, डैम आदि से दूरी बनाकर रखें क्योंकि भारी बरसात के चलते इनमें पानी का स्तर ज्यादा होता है।

 

Tags: Aashika Jain , DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD