Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति, पंजाब की 173वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित हुई

RBI, Reserve Bank of India, State Level Bankers Committee, SLBC, SLBC Punjab, M Paramasivam, Chandigarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 12 Aug 2025

Last updated on: Aug 12, 2025, 18:20 IST

राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (SLBC), पंजाब की 173वीं बैठक का आयोजन होटल माउंट व्यू, सेक्टर-10, चंडीगढ़ में पंजाब नेशनल बैंक के कार्यपालक निदेशक एम. परमशिवम की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में जून 2025 तिमाही तक की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त), पंजाब सरकार आलोक शेखर, क्षेत्रीय निदेशक, भारतीय रिज़र्व बैंक चंडीगढ़ विवेक श्रीवास्तव, मुख्य महाप्रबंधक, नाबार्ड विनोद कुमार आर्य, महाप्रबंधक एवं संयोजक, SLBC पंजाब परमेश कुमार तथा महाप्रबंधक, भारतीय रिज़र्व बैंक चंडीगढ़ पंकज सेतिया ने भाग लिया।

बैठक में महाप्रबंधक एवं संयोजक, SLBC पंजाब परमेश कुमार ने अवगत कराया कि भारत सरकार के वित्तीय सेवाएं विभाग, वित्त मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा वित्तीय समावेशन अभियान के अंतर्गत सभी पात्र लोगों को जोड़ने के उद्देश्य से 01 जुलाई 2025 से 30 सितंबर 2025 तक ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष पंजीकरण अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 5801 ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किए जा चुके हैं।

कार्यपालक निदेशक, पंजाब नेशनल बैंक एम. परमशिवम ने बताया कि जून तिमाही में वार्षिक ऋण योजना के अंतर्गत ₹1,02,808 करोड़ का ऋण वितरण किया गया है, जो वार्षिक लक्ष्यों का 48% है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए सभी बैंकों को बधाई दी। पंजाब का ऋण-जमा अनुपात 62.34% है, जो राष्ट्रीय लक्ष्य (60%) से अधिक है। उन्होंने इसे और बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने यह भी बताया कि अब तक 179 लाख लोगों को सामाजिक सुरक्षा बीमा योजनाओं से जोड़ा जा चुका है —

• प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY): ₹20 वार्षिक प्रीमियम पर 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा (18–70 वर्ष)

• प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY): ₹436 वार्षिक प्रीमियम पर 2 लाख रुपये का जीवन बीमा (18–50 वर्ष)

• अटल पेंशन योजना (APY): 60 वर्ष की आयु के बाद ₹1,000–₹5,000 मासिक पेंशन का प्रावधान (18–40 वर्ष के लिए पात्रता)

अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त), पंजाब सरकार आलोक शेखर ने सभी बैंकों से आह्वान किया कि वे सरकारी योजनाओं में सक्रिय भागीदारी निभाएँ और वित्तीय जागरूकता के लिए गाँवों में शिविर लगाएँ। क्षेत्रीय निदेशक, भारतीय रिज़र्व बैंक चंडीगढ़ विवेक श्रीवास्तव ने वित्तीय समावेशन अभियान के अंतर्गत पुनः-KYC पर बल दिया ताकि किसी भी खाते के लेन-देन में कठिनाई न हो। 

महाप्रबंधक, भारतीय रिज़र्व बैंक चंडीगढ़ पंकज सेतिया ने डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने पर जोर दिया, जबकि मुख्य महाप्रबंधक, नाबार्ड विनोद कुमार आर्य ने कृषि क्षेत्र में ऋण प्रवाह बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक में उप महाप्रबंधक, SLBC पंजाब रामकिशोर मीना ने विस्तृत एजेंडा प्रस्तुत किया। 

इस अवसर पर सभी बैंकों के वरिष्ठ अधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंधक और विभिन्न सरकारी विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

Tags: RBI , Reserve Bank of India , State Level Bankers Committee , SLBC , SLBC Punjab , M Paramasivam , Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD