Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष पहल : डॉ. बलजीत कौर

पटियाला में राज्य स्तरीय तीज़ का मेला बड़े धूमधाम से मनाया गया

Dr Baljit Kaur, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Dr Gurpreet Kaur, Patiala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 12 Aug 2025

Last updated on: Aug 12, 2025, 17:52 IST

पंजाब सरकार द्वारा विरासत और परंपराओं को उजागर करने के उद्देश्य से ‘राज्य स्तरीय तीज़ का मेला’ आज पटियाला में बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। इस विशेष आयोजन में पंजाब के मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान की धर्मपत्नी श्रीमती गुरप्रीत कौर मान और सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि सामाजिक सुरक्षा विभाग की अतिरिक्त सचिव श्रीमती विम्मी भुल्लर ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

श्रीमती गुरप्रीत कौर मान ने अपने संबोधन में कहा कि तीज़ का त्योहार पंजाबी महिलाओं के लिए खुशी, मिलन और आपसी प्रेम का संदेश लेकर आता है। यह त्योहार हमारी पारंपरिक विरासत का अभिन्न हिस्सा है, जो नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने में अहम भूमिका निभाता है। 

उन्होंने कहा कि यह पहली सरकार है, जिसने गांव-गांव और शहर-शहर तीज़ के मेले आयोजित करवाए हैं। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए कई महत्वपूर्ण पहलें शुरू की गई हैं। 

उन्होंने बताया कि तीज़ के मेले न सिर्फ सांस्कृतिक रंगत को उजागर करते हैं, बल्कि महिलाओं में आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की भावना को मजबूत करने में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। अतिरिक्त सचिव श्रीमती विम्मी भुल्लर ने आए हुए मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि यह मेला पंजाब सरकार की इस प्रतिबद्धता को दर्शाता है कि महिलाओं की भूमिका हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण है। 

कार्यक्रम के दौरान रंगारंग प्रस्तुतियां, गिद्धा, लोक-संगीत और जुत्ती, परांदी, फुलकारी आदि पारंपरिक कलाओं की प्रदर्शनी लगाई गई। महिलाओं और बच्चों द्वारा मेहंदी, रंगोली, चरखा, दरियां और जिंदी जैसी प्रदर्शनी ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इसके अलावा बेबी तीज़, मिस तीज़ और मिसेज़ तीज़ के मुकाबले भी करवाए गए, जिनके विजेताओं को मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। 

इस मेले ने सैकड़ों महिलाओं और परिवारों को एकत्र कर सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों का संदेश दिया। भाग लेने वाली महिलाओं ने इस त्योहार को एक यादगार अनुभव बताया। अंत में सभी मेहमानों ने महिलाओं और बच्चों के साथ मिलकर तीज़ के गीतों पर नृत्य कर त्योहार की खुशी मनाई।

इस अवसर पर चेयरमैन इंप्रूवमेंट ट्रस्ट नाभा जस्सी सोहियांवाला, सिमरन कौर पठाणमाजरा, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर नवरीत कौर सेखों, एस.डी.एम. इस्मित विजय सिंह, प्रदीप सिंह गिल, जोबनदीप कौर, सभी सी.डी.पी.ओ. और आंगनवाड़ी वर्कर्स मौजूद थे।

 

Tags: Dr Baljit Kaur , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Dr Gurpreet Kaur , Patiala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD