Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने मूल्य सर्वेक्षण और औद्योगिक सांख्यिकी पर क्षमता निर्माण सत्र का आयोजन किया

National Statistics Office, NSO, Dalip Singh, Economic Statistics Division, ESD, Pooja, Department for Promotion of Industry and Internal Trade, DPIIT, Chandigarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 11 Aug 2025

Last updated on: Aug 12, 2025, 13:03 IST

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (क्षेत्रीय संकार्य प्रभाग), क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ ने 11 अगस्त 2025 को एनएसओ (एफओडी) के उत्तरी क्षेत्र क्षेत्रीय और उप-क्षेत्रीय कार्यालयों के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आधार वर्ष 2023 के साथ थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई), उत्पादक मूल्य सूचकांक (पीपीआई) और औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के लिए मूल्य संग्रह सर्वेक्षण पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। 

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों के लगभग 130 प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ के उप महानिदेशक, श्री दीपक मेहरा ने सभी गणमान्य व्यक्तियों और प्रतिभागियों का हार्दिक स्वागत किया। अपने उद्घाटन भाषण में आर्थिक सांख्यिकी प्रभाग (ईएसडी) के अपर महानिदेशक  डॉ. दलीप सिंह ने मूल्य सांख्यिकी के महत्व, सटीक और गुणवत्तापूर्ण आँकड़ों के संग्रह की आवश्यकता और आर्थिक विश्लेषण एवं नीति निर्माण में उनके दूरगामी प्रभावों पर ज़ोर दिया।

मुख्य भाषण देते हुए उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के उप महानिदेशक श्री दलीप कुमार सिन्हा ने डब्ल्यूपीआई और पीपीआई योजनाओं के महत्व तथा वर्तमान आर्थिक परिदृश्य को अधिक सटीकता से प्रतिबिंबित करने के लिए आधार वर्ष संशोधन की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। सुश्री पूजा, निदेशक डीपीआईआईटी एवं उनकी टीम और श्री दीपक धनावत, निदेशक, आर्थिक सांख्यिकी प्रभाग (ईएसडी) ने डब्ल्यूपीआई , पीपीआई और आई.आई.पी. योजनाओं, कार्यप्रणाली और परिचालन प्रक्रियाओं के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रस्तुतियाँ दीं।

कार्यक्रम का समापन आरओ चंडीगढ़ की उप निदेशक सुश्री आयुषी मिश्रा द्वारा औपचारिक धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी के लिए सभी गणमान्य व्यक्तियों, संसाधन व्यक्तियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

Tags: National Statistics Office , NSO , Dalip Singh , Economic Statistics Division , ESD , Pooja , Department for Promotion of Industry and Internal Trade , DPIIT , Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD