Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नागपुर-पुणे वंदे भारत को पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, सीएम फडणवीस और केंद्रीय मंत्री गडकरी ने यात्रियों से किया संवाद

Nitin Gadkari, Nitin Jairam Gadkari, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister of Road Transport and Highways, Devendra Fadnavis, Maharashtra, Chief Minister of Maharashtra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नागपुर , 10 Aug 2025

Last updated on: Aug 11, 2025, 17:15 IST

महाराष्ट्र के नागपुर (अजनी) और पुणे के बीच दौड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सेवा का रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों शुभारंभ हुआ। इस मौके पर रेलवे की ओर से विशेष तैयारियां की गई थीं। इससे पहले, नागपुर में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने यात्रियों और बच्चों से मुलाकात की। 

इस दौरान उन्होंने वंदे भारत की अत्याधुनिक सुविधाओं के बारे में भी चर्चा की। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, नई वंदे भारत एक्सप्रेस से नागपुर से पुणे के बीच यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आएगी। उच्च गति, आधुनिक डिजाइन और अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित यह ट्रेन यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक सफर का अनुभव प्रदान करेगी। 

इस सेवा से दोनों शहरों के बीच व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी नया आयाम मिलने की उम्मीद है। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को बेंगलुरु के केसीआर रेलवे स्टेशन से तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। 

इन तीन वंदे भारत एक्सप्रेस में बेंगलुरु से बेलगावी, अमृतसर से श्री माता वैष्णो देवी कटरा और नागपुर (अजनी) से पुणे तक की ट्रेनें शामिल हैं। ये हाई-स्पीड ट्रेनें क्षेत्रीय संपर्क को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाएंगी, यात्रा के समय को कम करेंगी और यात्रियों को विश्वस्तरीय यात्रा का अनुभव प्रदान करेंगी।

पीएम मोदी ने शनिवार को ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी जानकारी दी थी। एक एक्स पोस्ट में उन्होंने कहा था कि 10 अगस्त को बेंगलुरु के लोगों के बीच आने का इंतजार रहेगा। केएसआर रेलवे स्टेशन से 3 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई जाएगी, जिससे कनेक्टिविटी बेहतर होगी। 

बेंगलुरु के शहरी बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए बेंगलुरु मेट्रो की येलो लाइन का उद्घाटन किया जाएगा। बेंगलुरु मेट्रो फेज-3 की आधारशिला रखी जाएगी। शहर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम को भी संबोधित किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी दोपहर लगभग 1 बजे बेंगलुरु में शहरी संपर्क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। 

वे बेंगलुरु मेट्रो फेज-2 परियोजना के तहत आरवी रोड (रागीगुड्डा) से बोम्मासंद्रा तक येलो लाइन का उद्घाटन करेंगे। इस लाइन की लंबाई 19 किलोमीटर से अधिक है और इसमें 16 स्टेशन हैं। इस पर लगभग 7,160 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इस येलो लाइन के खुलने से, बेंगलुरु में मेट्रो का परिचालन नेटवर्क 96 किलोमीटर से अधिक हो जाएगा और इस क्षेत्र की बड़ी जनसंख्या को सेवा प्रदान करेगा। साथ ही पीएम मोदी 15,610 करोड़ रुपए से अधिक की लागत की बेंगलुरु मेट्रो फेज-3 परियोजना की आधारशिला भी रखेंगे।

 

Tags: Nitin Gadkari , Nitin Jairam Gadkari , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of Road Transport and Highways , Devendra Fadnavis , Maharashtra , Chief Minister of Maharashtra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD