Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जम्मू-कश्मीर : कटरा को वंदे भारत मिलने पर मंत्री जितेंद्र सिंह ने जम्मू की जनता को दी बधाई

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कटरा , 10 Aug 2025

Last updated on: Aug 11, 2025, 16:58 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बेंगलुरु से तीन नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इनमें श्री माता वैष्णो देवी कटरा से अमृतसर वंदे भारत एक्सप्रेस भी शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और भाजपा सांसद जुगल किशोर शर्मा समेत कई नेता वंदे भारत ट्रेन में मौजूद रहें। 

जम्मू-कश्मीर को वंदे भारत मिलने को उन्होंने बड़ी उपलब्धि बताई और जनता को बधाई दी। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने जम्मू की जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा, "सभी बधाई के पात्र हैं। नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही 2014 से अब तक जम्मू-कश्मीर को विशेष प्राथमिकता दी है, जिसका प्रतीक कटरा-वैष्णो देवी है।

2014 में प्रधानमंत्री बनने से पहले भी पीएम मोदी ने अपने चुनाव का अभियान वैष्णो देवी में दर्शन करके शुरू किया था। प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद जो बड़ा कार्यक्रम हुआ, वो इसी स्टेशन के लोकार्पण का था। एक के बाद एक कई वंदे भारत का सिलसिला शुरू हुआ।"

प्रधानमंत्री के वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन को भाजपा सांसद जुगल किशोर शर्मा ने ऐतिहासिक बताया। उन्होंने आईएएनएस से कहा, "भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के बेंगलुरु में आयोजित एक कार्यक्रम से तीन वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई, जिसमें कटरा से वंदे भारत ट्रेन चलना काफी महत्वपूर्ण है। 

हमारे साथ डॉ. जितेंद्र सिंह और हमारे दो विधायक भी साथ हैं। यह न केवल हमारे लिए बल्कि भारत में रहने वाले जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए भी बहुत सौभाग्य और खुशी की बात है।" उन्होंने कहा, "इसका श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को जाता है। 

इससे पहले जून में उन्होंने जम्मू कश्मीर को दो वंदे भारत का तोहफा दिया था। आज से देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह एक सुगम यात्रा होगी। लोगों के लिए अब श्री माता वैष्णो देवी से लेकर अमृतसर तक जाने की यात्रा आसान हो गई है।"

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD