Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

रंगला पंजाब विकास योजना; कृषि मंत्री ने जालंधर में 43.79 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं को मंज़ूरी दी

कहा, 'रंगला पंजाब विकास योजना' के तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए 5 करोड़ रुपये किए जाएंगे खर्च

Gurmeet Khudian, Gurmeet Singh Khudian, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Balkar Singh, Himanshu Aggarwal, Dr Himanshu Aggarwal, DC Jalandhar, Jalandhar, Deputy Commissioner Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 08 Aug 2025

Last updated on: Aug 11, 2025, 11:20 IST

पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड़ियां ने शुक्रवार को राज्य की प्रमुख 'रंगला पंजाब विकास योजना' के तहत 43.79 करोड़ रुपये के विकास कार्यो को प्रशासकीय मंज़ूरी दे दी। यहां ज़िला प्रशासकीय परिसर में एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए, कृषि मंत्री, जो इस योजना के नोडल मंत्री भी है, ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के विज़न के अनुरूप पंजाब में विकास के मामले में क्रांतिकारी बदलाव लाना है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत, प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र को समग्र विकास सुनिश्चित करने के लिए 5 करोड़ रुपये मिलेंगे। इस अवसर पर उनके साथ करतारपुर के विधायक बलकार सिंह और नकोदर की विधायक इंद्रजीत कौर मान, पंजाब पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले विभाग के सलाहकार दीपक बाली, डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल, पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर, पंजाब राज्य सहकारी बैंक के चेयरमैन पवन कुमार टीनू और नगर निगम कमिश्नर गौतम जैन भी मौजूद थे।

कैबिनेट मंत्री ने जिले के 9 विधानसभा क्षेत्रों में स्वीकृत 755 परियोजनाओं के समय पर क्रियान्वयन और उच्च गुणवत्ता मानकों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार 22.50 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर चुकी है, शेष फंड भी जल्द ही वितरित कर दिए जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे और नागरिक सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा।मीडिया से बात करते हुए, श्री खुडियां ने कहा कि पंजाब सरकार ने बाढ़ जैसी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त प्रबंध किए है। 

उन्होंने कहा कि सरकार डैम और दरिया में बढ़ते जल स्तर पर कड़ी नजर रख रही है। इससे पहले, जालंधर प्रशासन ने कृषि मंत्री का यहां आगमन पर गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।इस दौरान, डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने कैबिनेट मंत्री को रंगला पंजाब विकास योजना के तहत शुरू की गई विकास परियोजनाओं को समय पर पूरा करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर आप नेता नितिन कोहली, दिनेश ढल्ल और प्रिन्सिपल प्रेम कुमार भी उपस्थित थे।

 

Tags: Gurmeet Khudian , Gurmeet Singh Khudian , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Balkar Singh , Himanshu Aggarwal , Dr Himanshu Aggarwal , DC Jalandhar , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD