Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

एकनाथ शिंदे ने पीएम मोदी से की मुलाकात, परिवार संग भेंट कर 'ऑपरेशन महादेव' पर की चर्चा

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, Eknath Shinde
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Aug 2025

Last updated on: Aug 07, 2025, 12:32 IST

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने संसद के मानसून सत्र के अवसर पर दिल्ली दौरे के दौरान बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात में उनके साथ उनका परिवार भी मौजूद था। इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री को शॉल, पुष्पगुच्छ और भगवान शिवशंकर की एक छवि भेंट की। शिंदे ने बताया कि यह भेंट खास तौर पर उस 'ऑपरेशन महादेव' की सफलता के सम्मान में थी, जिसे भारतीय सशस्त्र बलों ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अंजाम दिया। इस ऑपरेशन के तहत पहलगाम हमले के जिम्मेदार आतंकियों का सफाया किया गया था।

शिंदे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट में लिखा, "आज मुझे प्रधानमंत्री मोदी से परिवार सहित शिष्टाचार भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर मैंने उन्हें शॉल और फूलों का गुलदस्ता भेंट किया तथा भगवान शिवशंकर की एक तस्वीर भी भेंट की।"उन्होंने यह भी बताया कि इस बैठक के दौरान केंद्र और राज्य सरकारों से संबंधित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही, उन्होंने इस मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री के साथ पुरानी यादें भी ताजा कीं।डिप्टी सीएम शिंदे ने बताया कि शिवसेना और भाजपा का गठबंधन, जो एनडीए के गठन से पहले बना था, इस साल 25 वर्ष पूरे कर चुका है। 

इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के साथ इस दीर्घकालिक राजनीतिक साझेदारी की पुरानी यादों को साझा किया। मुलाकात के दौरान शिंदे के साथ उनके बेटे और सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे, पत्नी लता शिंदे और पुत्रवधू वृषाली श्रीकांत शिंदे भी उपस्थित थीं। शिंदे ने प्रधानमंत्री मोदी से हुई इस मुलाकात को बेहद प्रेरणादायक बताया और कहा कि इस तरह की चर्चाएं नीति निर्धारण और दोनों सरकारों के बीच बेहतर समन्वय की दिशा में सहायक होती हैं।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Eknath Shinde

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD