Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सीएम नीतीश कुमार ने पटनावासियों को दी बड़ी सौगात, 'देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद विहार गौरव उद्यान' का किया शिलान्यास

Nitish Kumar, Patna, Bihar, Janata Dal United, Chief Minister of Bihar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 06 Aug 2025

Last updated on: Aug 07, 2025, 12:32 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटनावासियों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने 14.98 करोड़ रुपये की लागत की 'देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद विहार गौरव उद्यान' (वेस्ट-टू-वंडर थीम पार्क) का शिलान्यास किया। शिलान्यास कार्य के पूर्व देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की समाधि स्थल पर जाकर मुख्यमंत्री ने पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। 

मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की समाधि स्थल के पास 'वेस्ट टू वंडर' थीम पार्क का निर्माण बेहतर ढंग से हो। इस पार्क के निर्माण से इस क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा होगा। इस थीम पार्क के एक तरफ देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद का समाधि स्थल है, वहीं दूसरी ओर जे.पी. गंगा पथ अवस्थित है; यहां का दृश्य काफी मनोरम होगा। 

नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा 14.98 करोड़ रुपये की लागत से देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की समाधि स्थल एवं जे.पी. गंगा पथ के बीच 10 एकड़ भूमि में 'वेस्ट टू वंडर' थीम पार्क के निर्माण की स्वीकृति दी गई है। इस पार्क में बिहार के गौरवपूर्ण इतिहास एवं संस्कृति के विभिन्न अवयवों को प्रदर्शित किया जाएगा। थीम पार्क में बिहार की महान विभूतियों- आर्यभट्ट, चाणक्य, सम्राट अशोक, लोकनायक जयप्रकाश नारायण एवं दशरथ मांझी की प्रेरणादायक गाथाओं को उद्धृत किया जाएगा।

पार्क में बिहार की स्थापत्य कला, नालंदा, विक्रमशिला, धार्मिक स्तूप, मंदिरों एवं मकबरों को दर्शाया जाएगा। साथ ही पर्यटकों के खाने-पीने की व्यवस्था एवं खेल मैदान का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा, देश के प्रथम राष्ट्रपति, देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की याद में उनके वर्तमान स्मारक स्थल पर एक भव्य स्मृति परिसर का निर्माण भी किया जाएगा। 

मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि बिहार में यह पहला पार्क होगा जो वेस्ट टू वंडर थीम पर बन रहा है। इसमें बिहार की कलाकृतियां भी लगाई जाएंगी और डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की 65 फीट की प्रतिमा भी लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह बिहार के लोगों के लिए दर्शनीय स्थल बनेगा।

उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने दावा किया कि कुछ ही दिनों में इसका कार्य शुरू हो जाएगा। इधर, मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने एक बिहार गौरव पार्क बनाने का निर्णय लिया था। आज प्रसन्नता है कि इस पार्क का शिलान्यास किया गया है। यह 10 एकड़ में बनेगा। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के समाधि स्थल को भी विकसित किया जाएगा और लोग देखने आएंगे। 

 

Tags: Nitish Kumar , Patna , Bihar , Janata Dal United , Chief Minister of Bihar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD