Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

हरपाल सिंह चीमा द्वारा पाँच कर्मचारी यूनियनों के साथ मीटिंग

Harpal Singh Cheema, Advocate Harpal Singh Cheema, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Dr Ravjot Singh, Tejvir Singh, Deepti Uppal, Punjab Admin
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 06 Aug 2025

Last updated on: Aug 06, 2025, 18:31 IST

पंजाब के वित्त मंत्री और कर्मचारियों के मसलों के हल के लिए कैबिनेट सब- समिति के चेयरमैन एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा, जिनके साथ स्थानीय निकाय मंत्री डा. रवजोत सिंह भी मौजूद थे, ने आज पाँच कर्मचारी यूनियनों के साथ मीटिंग करके उनकी माँगों को गौर से सुना जिससे जायज माँगों का जल्दी हल निकाला जा सके। पंजाब सिविल सचिवालय में वित्त मंत्री के दफ़्तर में हुई मीटिंगों में पंजाब सफ़ाई कर्मचारी यूनियन से सम्बन्धित सफ़ाई मज़दूर सीवरमैन यूनियन (रजिस्टर्ड) पंजाब जल स्पलाई और सिवरेज बोर्ड बरनाला, फायर ब्रिगेड आउटसोर्स कर्मचारी यूनियन, पंजाब, फायर ब्रिगेड कंट्रैक्ट कर्मचारी यूनियन, पंजाब, सीवरमैन यूनियन नगर निगम होशियारपुर और पीडब्ल्यूडी फील्ड एंड वर्कशाप वर्करज़ यूनियन, पंजाब के नुमायंदे शामिल हुए।

सफ़ाई मज़दूर सीवरमैन यूनियन (रजिस्टर्ड) पंजाब, जल स्पलाई और सिवरेज बोर्ड बरनाला और पीडब्ल्यूडी फील्ड एंड वर्कशाप वर्करज़ यूनियन, पंजाब के साथ विचार-विमर्श के दौरान कैबिनेट मंत्री ने उनकी माँगों को ध्यान के साथ सुना और उनकी जायज़ माँगों के तेज़ी से हल के लिए पंजाब सरकार की वचनबद्धता को दोहराया। इस मौके पर वित्त मंत्री ने स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों को सिवरेज बोर्ड में पदों का विस्तृत रिकार्ड तैयार करने के साथ-साथ जूनियर ड्राफटसमैन, क्लर्क, पंप आपरेटरों और बेलदारों के पदों को भरने के लिए भर्ती योजना तैयार करने के निर्देश भी दिए जिससे ज़मीनी स्तर पर कामकाज को सुचारू बनाया जा सके।

वित्त मंत्री ने फायर ब्रिगेड आउटसोर्स कर्मचारी यूनियन, पंजाब, फायर ब्रिगेड कंट्रैक्ट कर्मचारी यूनियन, पंजाब, सीवरमैन यूनियन नगर निगम होशियारपुर की तरफ से रखे गए अलग-अलग मुद्दों से सम्बन्धित माँगों को भी ध्यान से सुना। इस मौके पर अन्यों के इलावा अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्थानीय सरकार) तेजवीर सिंह, सीईओ पीएमआईडीसी दीप्ति उप्पल और ज्वाइंट डायरैक्टर स्थाीय निकाय जगदीप सहगल, फायर ब्रिगेड आउटसोर्स यूनियन के प्रधान अमनजोत सिंह मोहाली, जनरल सचिव साहिब सिंह खन्ना, फायर ब्रिगेड कंट्रैक्ट यूनियन पंजाब के प्रधान सोभा सिंह और काशी राम, सोनू भगत मौजूद थे।

 

Tags: Harpal Singh Cheema , Advocate Harpal Singh Cheema , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Dr Ravjot Singh , Tejvir Singh , Deepti Uppal , Punjab Admin

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD