Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

रोमांचक टेस्ट सीरीज से हम बेहतरीन यादें लेकर जा रहे हैं: जसप्रीत बुमराह

Jasprit Bumrah, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 Aug 2025

Last updated on: Aug 06, 2025, 15:14 IST

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कहा कि वह इंग्लैंड के खिलाफ बेहद प्रतिस्पर्धी और रोमांचक पांच टेस्ट मैचों की सीरीज से बेहतरीन यादें लेकर जा रहे हैं। भारत ने सोमवार को केनिंग्टन ओवल में खेले गए पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच को छह रन से जीता। 

इसी के साथ टीम इंडिया ने एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2-2 से बराबरी पर खत्म की। बुमराह अपने वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते सीरीज के अंतिम मैच में नहीं खेल सके थे। हालांकि, मोहम्मद सिराज ने जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली और दौरे के अंतिम दिन प्रसिद्ध कृष्णा के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाई।

सिराज ने इंग्लैंड की दूसरी पारी में पांच विकेट अपने नाम किए, जबकि कृष्णा ने चार विकेट लेकर भारत को लंदन में ऐतिहासिक जीत दिलाई। दूसरी ओर, जसप्रीत बुमराह ने इस दौरे पर तीन टेस्ट खेले। उन्होंने सीरीज में 14 शिकार किए, जिनमें दो बार पांच विकेट लेने का कारनामा भी शामिल है।

बुमराह ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "हम एक बेहद प्रतिस्पर्धी और रोमांचक टेस्ट सीरीज से बेहतरीन यादें लेकर जा रहे हैं। आगे क्या होगा, इसका बेसब्री से इंतजार है।" ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को टीम इंडिया का 'इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुना गया। 

उन्होंने इस सफल दौरे को लेकर अपनी भावनाएं साझा करते हुए देश का प्रतिनिधित्व करने को 'सौभाग्य' बताया। सुंदर ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "टेस्ट क्रिकेट वास्तव में जीवन की तरह है– अप्रत्याशित, चुनौतीपूर्ण, लेकिन बेहद अर्थपूर्ण। आप हर दिन कुछ नया सीखते हैं  खेल के बारे में, खुद के बारे में। 

किसी तरह, इस सारी मेहनत के बीच आप खुद को पहचानने लगते हैं। टेस्ट क्रिकेट खेलना वाकई सौभाग्य की बात है।" वाशिंगटन सुंदर ने इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में कुल 284 रन बनाए, जिसमें ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर में खेली गई नाबाद 101 रन की मैच-बचाऊ पारी बेहद खास रही। इसके अलावा, सुंदर ने चार टेस्ट मैचों में 7 विकेट भी चटकाए।

 

Tags: Jasprit Bumrah , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD