Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अश्विनी वैष्णव ने भावनगर में कंटेनर निर्माण करने वाली एक कंपनी का दौरा किया

अश्विनी वैष्णव ने कंटेनर निर्माण संपूर्ण प्रक्रिया और तकनीक का निरीक्षण किया और मार्गदर्शन प्रदान किया

Ashwini Vaishnaw, BJP, Bharatiya Janata Party, Nimuben Bambhaniya, Nimuben Jayantibhai Bambhaniya, Mansukh Mandaviya, Dr Mansukh Mandaviya
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भावनगर (गुजरात) , 03 Aug 2025

Last updated on: Aug 05, 2025, 14:40 IST

केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव; केंद्रीय श्रम एवं रोजगार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुखभाई मांडविया; और उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री श्रीमती निमुबेन बांभणिया ने भावनगर जिले में स्थित कंटेनर निर्माण करने वाली कंपनी आवदकृपा प्लास्टोमेक प्राइवेट लिमिटेड का दौरा किया।

केंद्रीय मंत्री ने भावनगर-राजकोट रोड स्थित आवदकृपा प्लास्टोमेक प्राइवेट लिमिटेड में निर्मित कंटेनरों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की और आवश्यक सुझाव एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। भावनगर अब एक कंटेनर हब बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। भावनगर के नवगाम स्थित यह कंटेनर निर्माण कंपनी वर्तमान में ऑर्डर के अनुसार प्रतिदिन लगभग 15 कंटेनर का निर्माण कर रही है। 

कंपनी के पास अब प्रतिदिन 100 कंटेनर बनाने के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा है। रेल मंत्री ने कंटेनर निर्माण की संपूर्ण प्रक्रिया और तकनीक का बारीकी से निरीक्षण किया तथा आश्वासन दिया कि भविष्य में कंटेनरों की बढ़ती वैश्विक मांग को पूरा करने के लिए कंपनी को सरकार से हर आवश्यक सहायता प्राप्त होगी।

इस अवसर पर रेल मंत्री के साथ जिला कलेक्टर डॉ. मनीष कुमार बंसल, जिला विकास अधिकारी श्री हनुल चौधरी, रीजनल कमिश्नर श्री धवल पंड्या, पुलिस अधीक्षक श्री हर्षद पटेल, आवदकृपा प्लास्टोमेक प्राइवेट लिमिटेड के श्री हसमुखभाई पटेल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Tags: Ashwini Vaishnaw , BJP , Bharatiya Janata Party , Nimuben Bambhaniya , Nimuben Jayantibhai Bambhaniya , Mansukh Mandaviya , Dr Mansukh Mandaviya

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD