Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र 4 अगस्त से शुरू, पेपरलेस कार्यवाही में पेश होंगे कई बिल

Rekha Gupta, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Delhi, Chief Minister of Delhi, Delhi CM, Manjinder Singh Sirsa
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 02 Aug 2025

Last updated on: Aug 05, 2025, 11:48 IST

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को जानकारी दी कि राष्ट्रीय राजधानी में इस बार का विधानसभा सत्र 4 अगस्त से शुरू होकर 8 अगस्त तक चलेगा। इस बार के विधानसभा सत्र में शिक्षा से जुड़ा नया बिल लाया जाएगा। यह दिल्ली के इतिहास में पहली बार होगा, जब सत्र पूरी तरह ई-विधानसभा के रूप में आयोजित किया जाएगा। अब विधानसभा सत्र पेपरलेस होगा और सभी फाइलें ई-फॉर्मेट में पेश की जाएंगी।

उन्होंने कहा, "केंद्र और दिल्ली सरकार दोनों के सहयोग से यह संभव हो पाया है। दिल्ली विधानसभा भवन पर 500 किलोवॉट का सोलर पैनल लगाया गया है, जिससे अब विधानसभा सौर ऊर्जा (ग्रीन एनर्जी) से संचालित होगी। इससे दिल्ली विधानसभा देश की पहली पूर्णत: सौर ऊर्जा पर आधारित मॉडल विधानसभा बनने की ओर भी बढ़ रही है।"मुख्यमंत्री ने आगे कहा, "अब दिल्ली सरकार की सभी फाइलें ई-सिस्टम से चलेंगी, फाइलों पर ई-साइन होंगे, और सरकार तेजी से संपूर्ण डिजिटलीकरण की ओर अग्रसर है। 

पहले कभी भी फाइलें डिजिटल फॉर्मेट में नहीं जाती थीं, जिससे पारदर्शिता पर सवाल उठते थे। लेकिन अब सरकार की नियत और नीति दोनों स्पष्ट हैं।"मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यह भी बताया कि 'शॉप एंड एस्टेब्लिशमेंट एक्ट' में बदलाव किया गया, जिससे महिलाएं रात 9 बजे के बाद भी काम कर सकेंगी। इससे महिला श्रमिकों को अधिक अवसर मिलेंगे और रोजगार के क्षेत्र में बड़ा बदलाव आएगा।

उन्होंने यह भी घोषणा की कि आगामी विधानसभा सत्र में 'शिक्षा' से जुड़ा महत्वपूर्ण बिल पेश किया जाएगा, जिस पर चर्चा की जाएगी। दिल्ली में शिक्षा, तकनीक और प्रशासनिक क्षेत्र में लगातार सकारात्मक परिवर्तन हो रहे हैं। 27 साल बाद दिल्ली में भाजपा की सरकार बनी है और हम लगातार विकास की दिशा में काम कर रहे हैं। दिल्ली अब हर क्षेत्र में बदलाव की मिसाल बन रही है, फिर चाहे वो गड्ढों की मरम्मत हो, जलभराव की समस्या हो, या नीतिगत फैसले।

वहीं, रेखा गुप्ता शहीद सुखदेव कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज (एसएससीबीएस) के 39वें स्थापना दिवस समारोह में भी शामिल हुईं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर किए गए पोस्ट में लिखा, "शहीद सुखदेव कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज (एसएससीबीएस) के 39वें स्थापना दिवस समारोह और नए छात्रों के स्वागत कार्यक्रम में सम्मिलित होकर युवाओं के बीच अपने विचार साझा करने का अवसर मिला।" उन्होंने आगे लिखा, "नई अकादमिक यात्रा पर कदम रख रहे सभी युवाओं को हार्दिक शुभकामनाएं। आपकी ऊर्जा, आपके विचार और आपकी संकल्पशक्ति विकसित भारत की सबसे बड़ी पूंजी हैं।"

 

Tags: Rekha Gupta , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Delhi , Chief Minister of Delhi , Delhi CM , Manjinder Singh Sirsa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD