Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

'खुशी, उत्साह और घबराहट'... 'धड़क 2' के रिलीज के पहले तृप्ति डिमरी ने बताई हालत

Triptii Dimri, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 31 Jul 2025

Last updated on: Aug 01, 2025, 14:07 IST

तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी की रोमांटिक फिल्म 'धड़क 2' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म के रिलीज से पहले तृप्ति ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अपनी भावनाओं का इजहार करते हुए बताया कि इस खास मौके पर उनका दिल खुशी, उत्साह और घबराहट से भरा हुआ है। 

तृप्ति ने बताया कि यह फिल्म उनके लिए बहुत अहम है और इसे लेकर वह कई तरह की भावनाओं का अनुभव कर रही हैं। तृप्ति ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ''अब वक्त करीब है, 'धड़क 2' अब आपके पास आने वाली है और मैं एक साथ बहुत सारी भावनाएं महसूस कर रही हूं... खुशी, उत्साह और घबराहट।''

उन्होंने बताया कि उनका किरदार विधि उनके दिल के बेहद करीब हो गया है। उन्होंने कहा, ''विधि की कहानी, उसका प्यार, उसकी उलझन और हिम्मत ने मुझे अंदर से बदल दिया है। मुझे पूरा भरोसा है कि दर्शक भी इस किरदार से जुड़ाव महसूस करेंगे। मेरे लिए यह किरदार भावुक और गहरा अनुभव रहा।''

तृप्ति ने उम्मीद जताई कि फिल्म दर्शकों के दिल और दिमाग पर अलग छाप छोड़कर जाएगी। उन्होंने सभी से सिनेमाघरों में इस फिल्म को देखने की अपील की। हाल ही में एक इंटरव्यू में जब आईएएनएस ने उनसे पूछा कि उन्हें इस फिल्म में क्या खास बात लगी, तो एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें सबसे ज्यादा कहानी का भावुक पहलू और अपने किरदार की जटिलता ने आकर्षित किया।

तृप्ति ने कहा, "जब मैंने पहली बार शाजिया से कहानी सुनी थी, तो मेरे मन में कई सवाल उठे, सिर्फ फिल्म के बारे में ही नहीं, बल्कि किरदारों के बारे में भी। मुझे कहानी से गहरा जुड़ाव महसूस हुआ। घर पर भी मैं बार-बार उस कहानी, उस दुनिया और खासकर विधि के किरदार के बारे में सोचती रही, मैं यही किरदार निभा रही हूं। 

ये सब सवाल मेरे मन में चल रहे थे। मुझे एहसास हुआ कि यह एक अहम किरदार है, इसे करना सही फैसला होगा, इसकी कहानी को लोगों तक पहुंचाया जाना चाहिए।'' शाजिया इकबाल के निर्देशन में बनी फिल्म 'धड़क 2' 2018 की हिट फिल्म 'धड़क' का सीक्वल है। पहली फिल्म में ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका में थे। 'धड़क 2' एक अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Tags: Triptii Dimri , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD