Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

डॉ. रवजोत सिंह द्वारा ड्यूटी में लापरवाही करने पर जूनियर इंजीनियर और सैनेटरी इंस्पेक्टर को निलंबित करने के आदेश

कचरा उठाने की कार्यप्रणाली में ढिलाई और अव्यवस्था के कारण कार्यवाहक अधिकारी, मोरिंडा परविंदर सिंह भट्टी का तबादला किया गया

Dr Ravjot Singh, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Dr Charanjit Singh, Morinda
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोरिंडा , 30 Jul 2025

Last updated on: Jul 30, 2025, 15:51 IST

मोरिंडा नगर परिषद के जूनियर इंजीनियर नरेश कुमार और सैनेटरी इंस्पेक्टर वरिंदर सिंह द्वारा ड्यूटी में लापरवाही करने और नागरिकों से मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने दोनों कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं। आज सुबह मंत्री ने विधायक डॉ. चरणजीत सिंह की मौजूदगी में वार्ड नंबर 5 और 6, चुन्नी रोड के पास रेस्ट हाउस, वार्ड नंबर 13, 14, 15, पुराना बस्सी रोड और शिव नंदा स्कूल रोड का अचानक दौरा किया। 

दौरे के दौरान यह देखा गया कि घरों का कचरा बड़ी मात्रा में हर वार्ड में इधर-उधर बिखरा पड़ा है और कचरा एकत्र करने की प्रणाली पूरी तरह से असफल है। स्थानीय निकाय मंत्री ने नगर परिषद की ढीली कार्यप्रणाली और सफाई व्यवस्था में लापरवाही को ध्यान में रखते हुए मोरिंडा नगर परिषद के कार्यवाहक अधिकारी परविंदर सिंह भट्टी को तुरंत तबादला करके किसी अन्य स्थान पर तैनात करने के आदेश दिए।

इस मौके पर वार्ड नंबर 5 और 6 के निवासियों द्वारा क्षेत्र में लंबे समय से बंद सीवरेज के पानी की निकासी प्रणाली की शिकायत की गई, जो सड़कों और घरों को लगातार नुकसान पहुंचा रही थी। कैबिनेट मंत्री ने सीवरेज बोर्ड के कार्यकारी इंजीनियर राजीव कपूर को एक महीने के भीतर सभी रुकी हुई पाइप लाइनों को साफ करने के आदेश दिए और कहा कि वह एक महीने बाद दोबारा इस क्षेत्र का दौरा कर कार्यप्रणाली की समीक्षा करेंगे।

इस मौके पर ए.डी.सी. (शहरी) पूजा स्याल ग्रेवाल, एस.डी.एम. मोरिंडा सुखपाल सिंह, मोरिंडा के आप पार्टी के शहरी प्रधान नवदीप सिंह टोनी, जगतार सिंह, निर्मलप्रीत महिरवान, विवेक शर्मा, मनजीत कौर और जगदेव सिंह बिट्टू भी मौजूद थे।

 

Tags: Dr Ravjot Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Dr Charanjit Singh , Morinda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD