Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

डा. बलबीर सिंह द्वारा सरकारी स्वास्थ्य सहूलतों में गंभीर देखभाल यूनिटों में निर्विघ्न आक्सीजन और बिजली बैकअप रखने के निर्देश

किसी भी मरीज़ को ज़रूरी दवाओं से इन्कार नहीं किया जाना चाहिए; सरकार के पास 368 दवाओं का अपेक्षित स्टाक उपलब्ध: डा. बलबीर सिंह

Dr Balbir Singh, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Amit Talwar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 29 Jul 2025

Last updated on: Jul 30, 2025, 11:05 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सोच अनुसार पंजाब के स्वास्थ्य देखभाल बुनियादी ढांचे को मज़बूत करने की दिशा में निर्णायक कदम उठाते हुये स्वास्थ्य मंत्री डा. बलबीर सिंह ने आज राज्य की सभी सरकारी स्वास्थ्य सहूलतों में आई.सी.यू., आपरेशन थियेटर (ओ. टी.) और एमरजैंसी वार्डों समेत सभी महत्वपूर्ण देखभाल यूनिटों में निर्विघ्न आक्सीजन स्पलाई और बिजली बैकअप को यकीनी बनाने के लिए सख़्त निर्देश जारी किये हैं। सभी जिलों के सिविल सर्जनों के साथ उच्च- स्तरीय मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये डा. बलबीर सिंह ने जीवन रक्षक डाक्टरी सेवाओं में किसी भी रुकावट को रोकने के लिए दिन-रात आक्सीजन की उपलब्धता, कार्यशील यूपीएस प्रणालियों और मुकम्मल तौर पर कार्यशील जनरेटर सैट्टों की ज़रूरत पर ज़ोर दिया। 

स्वास्थ्य मंत्री ने दवाओं की स्पलाई सम्बन्धी सख़्त हिदायतें जारी करते हुये सिवल सर्जनों को सभी 368 किस्मों की ज़रूरी दवाओं का कम से कम एक महीने का बफर स्टाक रखने के निर्देश दिए और ज़रूरी दवाओं की किसी भी कमी के विरुद्ध चेतावनी दी। उन्होंने ऐलान किया, ‘‘किसी भी मरीज़ के लिए अस्पताल से बाहर से कोई दवा नहीं लिखी जानी चाहिए।’’ 

उन्होंने दोहराया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार मुफ़्त और पहुंचयोग स्वास्थ्य देखभाल यकीनी बनाने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि सीनियर मैडीकल अफ़सरों (एसएमओज़) को अपनी ज़रूरत के अनुसार कोई भी ग़ैर-ज़रूरी दवा खरीदने का अधिकार दिया गया है। उन्होंने कहा कि पालना न करने वाले मैडीकल अफ़सर के विरुद्ध सख़्त अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी। 

उन्होंने कहा कि दवा वितरण प्रणाली और समूचे मरीजों के तजुर्बाे में विस्तार करने के लिए, सिवल सर्जनों और एसएमओज़ को रोज़मर्रा की ओपीडी का दौरा करने और मरीजों की फीडबैक लेने के निर्देश भी दिए गए। मरीजों की संतुष्टि में और विस्तार करने के लिए डा. बलबीर सिंह ने सिविल सर्जनों को यह यकीनी बनाने के निर्देश दिए कि रजिस्ट्रेशन के एक घंटे के अंदर- अंदर आऊटपेशैंट विभाग (ओपीडी) सेवाएं प्रदान की जाएँ। 

गंभीर देखभाल क्षमता में विस्तार करने की दिशा में एक और कदम उठाते हुये डा. बलबीर सिंह ने ऐलान किया कि हर डाक्टर और पैरामैडिक, जिसमें स्टाफ नर्सें भी शामिल हैं, को गंभीर देखभाल और एडवांस्ड लाईफ़ स्पोर्ट में प्रशिक्षण दिया जायेगा। उन्होंने हरेक सिवल सर्जन को मिलेनियम डिवैल्पमैंट लक्ष्यों के मुकाबले अपने जिले की स्वास्थ्य स्थिति पेश करने के लिए भी कहा, जिससे विभाग बेहतर प्रगति के लिए लक्ष्य निर्धारित कर सके। 

स्वास्थ्य मंत्री ने सिवल सर्जनों को विभाग के मास एजुकेशन और मीडिया विंग का लाभ उठाने के लिए कहा जिससे ‘फरिश्ते’ स्कीम और राज्य भर के आम आदमी क्लीनिकों में एंटी-रैटरोवायरल (एआरवी) दवाओं की उपलब्धता के बारे व्यापक जागरूकता पैदा की जा सके। स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी ऐलान किया कि आने वाले महीनों में विभाग में लगभग एक हज़ार नये डाक्टर शामिल हो जाएंगे क्योंकि इन डाक्टरों की भर्ती प्रक्रिया मुकम्मल होने वाली है जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में काफ़ी सुधार होगा।

इस मौके पर चेयरमैन पीऐचऐससी रमन बहल, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य कुमार राहुल, मैंबर पंजाब विकास कमीशन अनुराग कुंडू, विशेष सचिव स्वास्थ्य- कम- ऐमडी ऐनऐचऐम घणश्याम थोरी, ऐमडी पीऐचऐससी अमित तलवार, डायरैक्टर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण डा. हितिन्दर कौर, डायरैक्टर परिवार कल्याण डा. जसमिन्दर, डायरैक्टर ईऐसआई डा. जसप्रीत कौर, डायरैक्टर पीऐचऐससी डा. अनिल गोयल, डायरैक्टर (प्रोक्युरमेंट) पीऐचऐससी डा. पवनप्रीत कौर, डिप्टी डायरैक्टर भी मौजूद थे।

 

Tags: Dr Balbir Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Amit Talwar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD