Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नरेन्द्र मोदी की ‘मन की बात’ सीखने, प्रेरणा और पर्यावरण से जुड़ी चेतना का प्रतीक है : सर्बानंद सोनोवाल

सर्बानंद सोनोवाल ने गुवाहाटी स्थित अपने आवास से ‘मन की बात’' कार्यक्रम को सुना

Sarbananda Sonowal, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister of Ports Shipping and Waterways, Ministry of Ports Shipping and Waterways
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुवाहाटी , 27 Jul 2025

Last updated on: Jul 28, 2025, 15:29 IST

केन्द्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के नवीनतम संस्करण की हार्दिक सराहना की और इसे प्रेरणा एवं शिक्षा का एक ऐसा अद्भुत मंच बताया जो भारत की राष्ट्र निर्माण की जीवंत भावना तथा पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता का उत्सव मनाता है।

प्रधानमंत्री के संबोधन के बारे में बोलते हुए, श्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा, “’मन की बात’ देश के कोने-कोने से प्रेरक कहानियों और परिवर्तनकारी पहलों को प्रकाश में लाता है। यह एक ऐसे अत्यंत समृद्ध कार्यक्रम के रूप में विकसित हुआ है जो न केवल व्यक्ति को शिक्षित करता है बल्कि उसका उत्थान भी करता है।"

प्रसारण के गहन प्रभाव के बारे में बताते हुए, श्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा, “प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की वैश्विक प्रतिष्ठा और लोगों के साथ उनके गहरे जुड़ाव को देखते हुए, ‘मन की बात’ एक ऐसे शक्तिशाली माध्यम के रूप में कार्य करता है जो नागरिकों को सीधे उनकी बात सुनने और एक मजबूत एवं अपेक्षाकृत अधिक एकजुट भारत के निर्माण के लिए प्रेरित होने का अवसर प्रदान करता है।”

श्री सोनोवाल ने नवीनतम एपिसोड में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान पर दिए गए जोर की विशेष रूप से सराहना की। "प्रधानमंत्री द्वारा गैंडों से परे जाकर काजीरंगा की समृद्ध पक्षी संबंधी जैव विविधता का उल्लेख असम और पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए अत्यंत गौरव की बात है।

यह सुनकर बहुत खुशी हुई कि उन्होंने पहली बार घास के मैदान में रहने वाले पक्षियों की गणना (ग्रासलैंड बर्ड सेंसस) और इकोलॉजी के संरक्षण के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) जैसी तकनीक के रचनात्मक उपयोग पर प्रकाश डाला।" अपने प्रसारण में, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, “भले ही काजीरंगा अपने गैंडों के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन इस बार चर्चा का विषय इसके घास के मैदान और उनमें रहने वाले पक्षी हैं। 

पहली बार, यहां ‘ग्रासलैंड बर्ड सेंसस’ आयोजित की गई है, जिसमें पक्षियों की 40 से अधिक प्रजातियों की पहचान की गई है। इनमें कई दुर्लभ प्रजातियां भी शामिल हैं। इसमें तकनीक ने अद्भुत काम किया है। ध्वनि रिकॉर्डिंग उपकरणों का उपयोग किया गया और एआई की मदद से पक्षियों को बिना छेड़े उनकी पहचान की गई। 

जब तकनीक और संवेदनशीलता एक साथ आती हैं, तो प्रकृति को गहराई से समझना बहुत आसान हो जाता है।” इसी भावना को दोहराते हुए, श्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा, “इस तरह की पहल मानवता और प्रकृति के बीच स्थायी सह-अस्तित्व का मार्ग दिखाती हैं। पर्यावरण के मामले में करुणा के साथ नवाचार को मिलाने का प्रधानमंत्री का दृष्टिकोण हम सभी के लिए एक सबक और अगली पीढ़ी के लिए एक प्रेरणास्रोत है।”

केन्द्रीय मंत्री ने दोहराया कि 'मन की बात' एक ऐसे मार्गदर्शक प्रकाश की तरह है, जो जागरूकता, प्रेरणा और सामूहिक राष्ट्रीय गौरव की संस्कृति को बढ़ावा देता है। श्री सोनोवाल ने भाजपा सदस्यों, सरकारी अधिकारियों और आम जनता के साथ यहां अपने आवास से इस कार्यक्रम को सुना।

 

Tags: Sarbananda Sonowal , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of Ports Shipping and Waterways , Ministry of Ports Shipping and Waterways

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD