Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

1 अगस्त से पंजाब के सरकारी स्कूलों में नशे के विरुद्ध विषय की पढ़ाई शुरू होगी – हरजोत सिंह बैंस

हरजोत सिंह बैंस ने प्रेस, पुलिस और प्रशासन द्वारा कराए गए "युद्ध नशों विरुद्ध" सेमिनार में की भागीदारी

Harjot Singh Bains, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Harcharan Singh Bhullar, DIG Rupnagar Range,Gulneet Singh Khurana, Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, Comprehensive Action against Drug Abuse, CADA, Nasha Mukt Bharat Abhiyan, War Against Drugs, Yudh Nashian Virudh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नंगल , 27 Jul 2025

Last updated on: Jul 28, 2025, 15:13 IST

पंजाब सरकार के नशामुक्त समाज निर्माण के विशेष कार्यक्रम "युद्ध नशों विरुद्ध" को ज़मीनी स्तर पर और मज़बूती मिलने जा रही है क्योंकि 1 अगस्त से पंजाब के सरकारी स्कूलों में नशे के विरुद्ध विषय की पढ़ाई शुरू की जाएगी। प्रेस, पुलिस और प्रशासन ने नंगल और आसपास के क्षेत्र के जागरूक नागरिकों के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम को हर ओर से सराहना मिली है। सरकार द्वारा यह मिशन निरंतर जारी रहेगा।

यह घोषणा आज पंजाब सरकार के शिक्षा तथा सूचना एवं जन संपर्क मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने स्कूल ऑफ एमिनेंस, नंगल में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रेस क्लब द्वारा आयोजित "युद्ध नशों विरुद्ध" सेमिनार में भारी एवं प्रभावशाली जनसमूह को संबोधित करते हुए की। उन्होंने कहा कि यह अभियान सरकार का एक शानदार प्रयास है जिसे पत्रकार बिरादरी ने भरपूर सहयोग दिया है। 

प्रेस समाज का एक अहम स्तंभ है, जिसकी भूमिका के माध्यम से सरकार की कार्यशैली को जनता तक सरलता से पहुँचाया जा रहा है। शिक्षा मंत्री ने नंगल में 500 सीटों वाले ऑडिटोरियम देने की घोषणा करते हुए कहा कि नंगल के सरकारी स्कूल में पहले से ही हर मौसम के अनुकूल स्वीमिंग पूल बनाया जा रहा है। 

अब सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को नशे के विरुद्ध विषय की शिक्षा दी जाएगी जिससे घर-घर तक नशे के खिलाफ आवाज पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि आज के समारोह में ड्राइंग प्रतियोगिता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ अत्यंत शानदार रहीं।इससे पहले भी इस प्रकार के "युद्ध नशों विरुद्ध" कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। 

उन्होंने क्षेत्र के समाजसेवियों का विशेष धन्यवाद किया। इस अवसर पर नशे के विरुद्ध आवाज बुलंद करने और समाज को दिशा देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। मंत्री ने समारोह के आयोजकों को बधाई दी और उनके अमूल्य योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर डीआईजी रूपनगर रेंज हरचरण सिंह भुल्लर और एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य से नशे को जड़ से खत्म करने के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है। नशा तस्करों को जेल भेजा जा रहा है, नशे की आपूर्ति श्रृंखला को तोड़ा जा रहा है, नशे से अर्जित काली कमाई से बने महल गिराए जा रहे हैं और रोगियों को नशामुक्ति केंद्रों में इलाज के लिए भर्ती किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि यह मिशन आम लोगों के सहयोग से ही संभव है, इसलिए तस्करों की जानकारी निडर होकर पुलिस को दें। समारोह में स्कूल के विद्यार्थियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए शपथ ली। इस आयोजन की सफलता के लिए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सदस्यों को, क्षेत्रवासियों, प्रिंट मीडिया के पत्रकारों और विभिन्न संगठनों के प्रमुखों की ओर से बधाई दी गई।

इस मौके पर एस पी अरविंद मीणा, डी एस पी कुलबीर सिंह, सीपी सिंह (चेयरमैन बीबीएमबी), डॉ. संजीव गौतम (चेयरमैन, गुरु रविदास आयुर्वेद विश्वविद्यालय), राम कुमार मुकारी (जिला सचिव), ईओ मनवीर सिंह, मीडिया कोऑर्डिनेटर दीपक सोनी, दया सिंह (शिक्षा कोऑर्डिनेटर), पंडित रोहित कालिया (प्रधान, ट्रक यूनियन), सोहन सिंह बैंस, हितेश शर्मा, एडवोकेट निशांत गुप्ता (कोऑर्डिनेटर युद्ध नशों विरुद्ध), केहर सिंह, सतीश चोपड़ा, दलजीत सिंह काका नानगड़ा, नितिन शर्मा, प्रिंसिपल किरण शर्मा, प्रिंसिपल राम गोपाल, प्रिंसिपल शरणजीत सिंह, प्रिंसिपल गुरनाम सिंह, सहायक निदेशक परमजीत सिंह, प्रवीण अंसारी, कुलविंदर सिंह बिंद्रा, मंगल सैनी, सौरव सोनी, रुचि सोनी, सुदर्शन, करन चौधरी, भारती विकास परिषद के सभी सदस्य, मुकेश वर्मा, सुमित संधल, हैप्पी जैलदार और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

 

Tags: Harjot Singh Bains , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Harcharan Singh Bhullar , DIG Rupnagar Range , Gulneet Singh Khurana , Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Comprehensive Action against Drug Abuse , CADA , Nasha Mukt Bharat Abhiyan , War Against Drugs , Yudh Nashian Virudh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD