Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

बर्थडे स्पेशल : दमदार, खूबसूरत और बोल्ड, फिल्म इंडस्ट्री की ‘महारानी’ है नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से आई ये एक्ट्रेस

Huma Qureshi, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 27 Jul 2025

Last updated on: Jul 28, 2025, 14:19 IST

'महारानी' की रानी भारती का जिक्र करते ही फिल्म इंडस्ट्री की दमदार, शानदार, खूबसूरत और बोल्ड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी का चेहरा सामने आ जाता है। 28 जुलाई को जन्मीं नॉन-फिल्मी बैकग्राउंड से आने वाली एक्ट्रेस ने अपने टैलेंट और मेहनत के दम पर न केवल बॉलीवुड, बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी खास छाप छोड़ी। 

अनुराग कश्यप की 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से डेब्यू करने वाली हुमा ने अपनी पहली फिल्म से ही दर्शकों और समीक्षकों का दिल जीत लिया। एक्टिंग शैली और बेबाक अंदाज ने उन्हें इंडस्ट्री की 'महारानी' बना दिया। नई दिल्ली में 28 जुलाई 1986 को एक मुस्लिम परिवार में जन्मीं हुमा के पिता सलीम कुरैशी दिल्ली में मशहूर रेस्तरां के मालिक हैं, जबकि उनकी मां अमीना कुरैशी हाउस वाइफ हैं। 

हुमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास में ग्रेजुएशन किया। कॉलेज के दौरान वह 'एक्ट 1' थिएटर ग्रुप से जुड़ीं और एनके शर्मा जैसे थिएटर निर्देशकों के साथ काम किया। साल 2008 में वह मुंबई आईं और विज्ञापन में काम करने लगीं। करियर के शुरुआती दिनों में हुमा, शाहरुख खान और आमिर खान के साथ भी विज्ञापन में काम कर चुकी हैं।

उनकी अदाकारी ने अनुराग कश्यप का ध्यान खींचा, जिन्होंने उन्हें साल 2012 में आई 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में मोहसिना खान के किरदार के लिए चुना। इस फिल्म ने उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू और बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए फिल्मफेयर नॉमिनेशन दिलाया।

'गैंग्स ऑफ वासेपुर' की सफलता के बाद हुमा के फिल्मी करियर ने उड़ान भरी और उन्होंने कुणाल कपूर के साथ 'लव शव ते चिकन खुराना' में पंजाबी लड़की हरमन के रूप में दर्शकों को लुभाया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखाने में असफल रही। 

हालांकि, उनकी एक्टिंग को पसंद किया गया। इसके बाद हुमा 'एक थी डायन', 'डेढ़ इश्किया', 'बदलापुर' और 'जॉली एलएलबी 2' में दमदार अंदाज में नजर आईं, उन्होंने अपने किरदारों से मल्टी टैलेंट को साबित किया। हुमा बॉलीवुड तक सीमित नहीं हैं। 

वह मराठी फिल्म 'हाइवे', तमिल फिल्म 'काला' और हॉलीवुड फिल्म में भी काम कर चुकी हैं। 'महारानी' और 'लीला' जैसी वेब सीरीज में उनके अभिनय को खूब सराहना मिली। साल 2023 में 'तरला' में मशहूर शेफ तरला दलाल की भूमिका निभाकर उन्होंने दर्शकों का दिल जीता।

उनकी अपकमिंग फिल्मों में 'जॉली एलएलबी 3', 'बयान' और 'पूजा मेरी जान' शामिल हैं। हुमा की निजी जिंदगी अक्सर चर्चा में रही है। उनका नाम कई सितारों के साथ जुड़ा। एक इंटरव्यू में हुमा ने कहा कि उन्होंने मुस्लिम होने के बावजूद भारत में कभी अलग-थलग महसूस नहीं किया। 

वह अपनी सांस्कृतिक पहचान पर गर्व करती हैं।हुमा लेखनी में भी रूचि रखती हैं। उन्होंने साल 2023 में अपनी पहली किताब 'जेबा: एन एक्सीडेंटल सुपरहीरो' लॉन्च की, जिसे कई लिटरेचर फेस्टिवल में सराहना मिली। हुमा को तीन फिल्मफेयर नॉमिनेशन और एक फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड मिल चुका है। उनकी फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' का प्रीमियर कान्स फिल्म फेस्टिवल में हुआ था। हुमा सोशल वर्क में भी सक्रिय हैं और कई एनजीओ के साथ काम करती हैं।

 

Tags: Huma Qureshi , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD