Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू

 

'मेहर' में 'करमजीत सिंह' का किरदार भावनाओं और मुश्किलों में दृढ़ता का प्रतीक : राज कुंद्रा

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Raj Kundra, Mehar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 27 Jul 2025

Last updated on: Jul 28, 2025, 14:07 IST

बिजनेसमैन और अभिनेता राज कुंद्रा अपनी अपकमिंग पंजाबी फिल्म 'मेहर' को लेकर उत्साहित हैं। राज ने फिल्म में सिख किरदार करमजीत सिंह की भूमिका निभाने के अनुभव को साझा किया। उन्होंने कहा कि इस किरदार ने उन्हें जीवन के भूले-बिसरे मूल्यों, सेवा, संयम और सीख की याद दिलाई। 

राज ने करमजीत सिंह के किरदार को अपने जीवन का सबसे यादगार और परिवर्तनकारी अनुभव बताया। इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म का फर्स्ट-लुक पोस्टर साझा करते हुए राज कुंद्रा ने लिखा कि करमजीत सिंह का किरदार केवल एक भूमिका नहीं, बल्कि गहरी भावनाओं, परिवार के प्रति अटूट प्रेम और विपत्तियों में दृढ़ता का प्रतीक है। 

उन्होंने इस किरदार के जरिए सिख जीवनशैली के प्रति अपनी नई समझ और सम्मान को व्यक्त किया। राज ने फिल्म की पूरी टीम को धन्यवाद दिया, जिनके सहयोग से यह अनुभव संभव हुआ। उन्होंने लिखा, "राज से करमजीत सिंह तक का सफर मैं कभी नहीं भूल पाऊंगा।

'मेहर' में करमजीत सिंह की भूमिका निभाना मेरे जीवन के सबसे परिवर्तनकारी अनुभवों में से एक रहा है। वह सिर्फ एक किरदार नहीं, बल्कि गहरी भावनाओं, अपने परिवार के प्रति अटूट प्रेम और विपरीत परिस्थितियों में भी ताकत से परिपूर्ण व्यक्ति है। 

उन्होंने मुझे उन मूल्यों की याद दिलाई जो हम जीवन की भागदौड़ में कभी-कभी भूल जाते हैं। मैं इस शानदार टीम के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता हूं, जिसने इसे संभव बनाया।" उन्होंने अपनी को-स्टार गीता बसरा की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी मौजूदगी ने हर सीन को गहराई और गर्मजोशी दी। 

इसके अलावा, उन्होंने निर्माता दिव्या भटनागर और रघु खन्ना को कहानी पर भरोसा करने और उसे प्यार से संवारने के लिए धन्यवाद दिया। राज ने अपने ऑनस्क्रीन दोस्त बनींद्र, भाई आशीष दुग्गल और कवि-गीतकार सोनी थुलेवाल को भी उनके मार्गदर्शन और दोस्ती के लिए सराहा।

फिल्म के निर्देशक राकेश मेहता को 'पाजी' कहकर संबोधित करते हुए राज ने कहा कि उनकी संवेदनशीलता और नजरिए ने करमजीत सिंह के किरदार को जीवंत किया। राज ने बताया कि इस फिल्म ने उन्हें सिख मूल्यों - सादगी, ताकत और सेवा को गहराई से समझने का मौका दिया, जो उनके दिल पर खास छाप छोड़ गया।

उन्होंने आगे कहा, "स्पॉट बॉयज से लेकर डीओपी, हर टेक्नीशियन, कॉस्ट्यूम डिजाइनर और पूरी टीम का शुक्रिया। आपने हर फ्रेम में जान डाल दी और सबसे बढ़कर हमारे कैप्टन, डायरेक्टर राकेश मेहता का बहुत-बहुत शुक्रिया। आपने सिर्फ एक फिल्म का निर्देशन ही नहीं किया, बल्कि मुझे खुद के उस पहलू को जानने में मदद की जिसके बारे में मुझे पता ही नहीं था। 

आपकी दूरदर्शिता और संवेदनशीलता ने एक ऐसे किरदार को जन्म दिया है जिसे मैं हमेशा अपने साथ रखूंगा।" 'मेहर' में राज कुंद्रा और गीता बसरा के साथ मास्टर अगमवीर सिंह, बनींद्र बनी, सविता भट्टी, रुपिंदर रूपी, दीप मंदीप, आशीष दुग्गल, हॉबी ढालीवाल, तरसेम पॉल और कुलवीर सोनी जैसे एक्टर्स अहम भूमिकाओं में हैं। राकेश मेहता के निर्देशन में बनी यह फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Raj Kundra , Mehar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD